Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड भाजपा संगठन से दूर हो गई है:सतीश सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    झारखंड भाजपा संगठन से दूर हो गई है:सतीश सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड भाजपा संगठन से दूर हो गई है:सतीश सिंह

    धीरज कुमार सिंह

    जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है राजनीतिक दलों का बड़े नेताओं का जमशेदपुर आना शुरू हो गया है कोल्हान में 2019 के चुनाव में भाजपा की दुर्दशा के क्या कारण है इस पर राष्ट्र संवाद में एक श्रृंखला चलाने का मन बनाया है और इसी कड़ी में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता सतीश सिंह से राष्ट्र संवाद ने की बातचीत
    आज की झारखंड बीजेपी संगठन से दूर हो गई है । पहले भाजपा में संगठन की चलती थी। कार्यकर्ताओं की बात सरकार से जुड़े लोग सुनने के लिए बाध्य होते थे। जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबी लड़ाई लड़कर सत्ता हासिल की । किंतु आज भाजपा में नेताओं का चल रहा है, संगठन नेताओं के इर्द-गिर्द घूम रहा है। उक्त बातें राष्ट्र संवाद से बातचीत करते हुए
    नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के संयोजक सतीश सिंह ने कहा भाजपा संगठन से दुखी सतीश सिंह ने कहा कि नेताओं में भी दूसरे दल से आने वाले नेताओं का संगठन में ज्यादा तवज्जो दीया जा रहा है। कार्यकर्ता ठगा हुआ महसूस करता है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की अनदेखी और नेताओं की मनमर्जी देखने लायक थी।

     

     

    श्री सिंह ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कोई पूछ नहीं रहा था और नेता व्यवस्था लुटने के लिए परेशान हो रहे थे। संगठन दो-तीन नेताओं के इर्द-गिर्द घूम रहा था । नतीजतन भाजपा पांचो आदिवासी सीट हार गई ।लोकसभा चुनाव में हो रहे हो अव्यवस्था देखने के बाद भी संगठन उन्हीं नेताओं का सम्मान कार्यक्रम करवा रही है। जिससे समर्पित कार्यकर्ता को और दुख पहुंच रहा है ऐसी स्थिति में झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा 20 सीट का आंकड़ा भी नहीं पर कर पाएगी।

     

     

    ज्ञात हो कि सतीश सिंह जनसंघ काल के कार्यकर्ता है राम जन्मभूमि आंदोलन में कम उम्र में ही सतीश ने एक अलग पहचान बनाई थी उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में पिछले 25 सालों से बस्ती विकास समिति के द्वारा भाजपा का डमी संगठन चलाया जा रहा है। बस्ती विकास समिति के नेताओं को भाजपा के नेताओं से ज्यादा सुना जाता रहा है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में होने वाला आक्रोश का दंश 2019 के विधानसभा चुनाव में दिखा।

     

     

    भाजपा का किला माना जाने वाला जमशेदपुर सहित कोल्हान में भाजपा को एक सीट नहीं मिली। मुख्यमंत्री भी चुनाव हार गए। अगर भाजपा पुन: अपनी पकड़ बनाना चाहती है तो सबसे पहले पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देना एवं संगठन पर नेताओं के पकड़ को ढीली करना जरूरी होगा। संगठन को पर्याप्त शक्ति देनी होगी जिला से लेकर प्रदेश के प्रभारी को बदलना होगा। विधानसभा चुनाव के पूर्व अगर भाजपा पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को ताकि देती है तो परिणाम सकारात्मक दिखेंगे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयातायात की समस्याओं को लेकर सीतारामडेरा मण्डल मिला ट्रैफिक डीएसपी से 
    Next Article जिला कांग्रेस ने जुस्को कार्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.