Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन’ ऐप व ‘शतायु’ डैशबोर्ड लॉन्च
    राष्ट्रीय

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन’ ऐप व ‘शतायु’ डैशबोर्ड लॉन्च

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता सेवाओं और देखभाल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘जीवन’ मोबाइल ऐप और ‘शतायु’ डैशबोर्ड की शुरुआत की।

    ‘जीवन’ (संयुक्त बुजुर्ग सशक्तीकरण एवं वर्चुअल सहायता नेटवर्क) ऐप वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सामाजिक समावेशन को डिजिटल मंच के माध्यम से बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार यह ऐप सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी, आपातकालीन सहायता एवं सहयोग सेवाएं तथा विभाग द्वारा समर्थित वरिष्ठ नागरिक आवासों का विवरण भी उपलब्ध कराता है।

    मंत्रालय ने कहा कि इस मंच को वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस, सरल नेविगेशन और सुलभता जैसी विशेषताओं के साथ तैयार किया गया है।

    ‘सुदृढ़ देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान ‘शतायु’ (वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र देखभाल सहायता एवं प्रशिक्षण) नामक एक अन्य डैशबोर्ड की भी शुरुआत की गयी। इसे देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल सेवाओं को सहयोग और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

    मंत्रालय ने कहा, “इसमें किसी विशेष जिले और राज्य में वृद्धजनों की देखभाल करने वालों की जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।”

    मंत्रालय के अनुसार इस मंच को भी सरल कार्यप्रणाली और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस के साथ तैयार किया गया है, ताकि सेवाओं तक आसान पहुंच और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली पुलिस: 16 करोड़ के हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
    Next Article उल्हासनगर में दो भाइयों की सार्वजनिक गोलीबारी, दहशत पसरी

    Related Posts

    सिंगरौली में कोयला‑ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 22, 2026

    आरक्षण सीमाएँ और सामाजिक न्याय का संतुलन

    May 22, 2026

    दिल्ली पुलिस: 16 करोड़ के हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    सुरेन्द्र मिश्रा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष

    अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर वन विभाग की चाहरदीवारी तोड़ा

    13 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में भ्रष्टाचार का आरोप, जेएलकेएम ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    19 करोड़ की रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण योजना पर उठे सवाल, धीमी निर्माण गति और बदहाल व्यवस्था से श्रद्धालु परेशान

    राखा कॉपर माइंस शुरू होने से पहले ही बढ़ा विरोध, गंदगी, प्रदूषण और CSR कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी

    भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    सिंगरौली में कोयला‑ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    ईचगढ़ में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रहा बालू का खेल, सिंडिकेट रिटर्न्स, पुलिस पर मिली भगत के आरोप

    दुखनी सोरेन ने संभाली जनसमस्याओं की कमान, बिजली व्यवस्था सुधारने को अधिकारियों से की वार्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.