Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर, जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में निर्धारित मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रण किए जाने की मिल रही शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पेट्रोल पंपों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाहन चालकों एवं उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल एवं 80 प्रतिशत पेट्रोल) मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ स्थानों पर निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिश्रित ईंधन की आपूर्ति की जा रही है, जिससे वाहनों का माइलेज कम हो रहा है, इंजन के प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन शिकायतों के कारण आम लोगों में ईंधन की गुणवत्ता को लेकर असमंजस एवं चिंता का माहौल बना हुआ है।

    जदयू ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि किसी भी पेट्रोल पंप को बिना जांच के दोषी ठहराना उचित नहीं है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। यदि कहीं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित पेट्रोल पंपों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    पार्टी ने मांग की कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों से ईंधन के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि आम उपभोक्ताओं का विश्वास कायम रहे। साथ ही समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पेट्रोल पंप निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करें। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर ईंधन की गुणवत्ता संबंधी जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए।

    जदयू नेताओं ने कहा कि आम जनता अपने परिश्रम की कमाई से ईंधन खरीदती है। यदि ईंधन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो उसका सीधा असर लाखों वाहन चालकों, परिवहन व्यवसाय, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है। इसलिए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जनता दल (यूनाइटेड) इस जनहित के मुद्दे पर सदैव आम लोगों की आवाज़ उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी चलाएगा।

    ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में उषा यादव, प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, अर्जुन यादव, मृत्युंजय शर्मा, अवतार सिंह, मनोज गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, दर्शन सिंह काले , दीप, चंद्रा सहित जनता दल (यूनाइटेड) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण
    Next Article भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.