Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, जया किशोरी करेंगी प्रवचन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, जया किशोरी करेंगी प्रवचन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, जया किशोरी करेंगी प्रवचन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागार, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगा। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी सुमधुर वाणी से करेंगी।

    इस संबंध में रविवार को नारायणी धाम, बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों के सहयोग से किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि कथा में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन श्रद्धालुओं को प्रवेश पास के माध्यम से ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए 70×300 आकार का हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग दो से ढाई हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

    संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया और अभिषेक भालोटिया समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

    ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

    जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा जया किशोरी करेंगी प्रवचन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची मार्केट गेट-1 के पास दो पक्षों में मारपीट, एक का सिर फूटा, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
    Next Article एमजीएम अस्पताल परिसर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम, 10 दिनों में 3 क्विंटल गुटखा-तंबाकू जब्त

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.