Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवलिंग तोड़ने का मुख्य आरोपी जावेद को घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस की विशेष टीम ने किया गिरफ्तार ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शिवलिंग तोड़ने का मुख्य आरोपी जावेद को घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस की विशेष टीम ने किया गिरफ्तार ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय: बेगूसराय में बीते शुक्रवार को रात्रि में असामाजिक तत्व के द्वारा शिव मंदिर में बने शिवलिंग को चापाकल के हैंडल से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वही शिवलिंग टूटने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा कर रहे थे। वही शिवलिंग टूटने से गुस्साए लोगों ने दर्जनों भर दुकान में जमकर तोड़ फोड़ की और घंटो तक हंगामा मचाया। तकरीबन 5 घंटे तक एनएच 31 को जामकर कराने के साथ-साथ उग्र लोगों ने खातोपुर चौक स्थित बने दर्जनों भर दुकान को तोड़फोड़ की गई। वही इस घटना के बाद उसे जगह काफी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी ,लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है।स्थिति बेकाबू होते देख बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार और डीसीपी अमित कुमार और हेड क्वार्टर डीएसपी निशित प्रिया सहित मौके पर कई थाने के पुलिस पहुंचकर गुस्साए भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर लाठी चार्ज किया। वहीं लाठी चार्ज के दौरान गुस्साए भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव जामकर किया ।उसी भीड़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जय श्री राम के नारे लगाए। जय श्री राम के नारे बोलते ही गुस्साए भीड़ ने उग्र हो गया । जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। वहीं अंत में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पुछताछ एवं छानबीन के क्रम में मंदिर का शिवलिंग तोड़ने वाले आरोपी की पहचान की गई तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, परंतु आरोपी घर से फरार चल रहा था। इस संबंध में मुफसिल ( लाखो ) थाना कांड सं0 556 / 23 धारा-427/295 (ए)/153 (ए) (11) भा0द0वि0 के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के द्वारा मंदिर के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हेड क्वार्टर एसडीपीओ निशीत प्रिया सदर एसडीपीओ अमित कुमार ,तेघड़ा थानाध्यक्ष मुफसिल के नेतृत्व में चार विशेष टीम का गठन किया गया। प्रत्येक एसडीपीओ के अधीन चार टीमें बनाई गई। गठित टीम के द्वारा संभावित कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी,अंततः सदर एसडीपीओ एवं तेघड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व वाली टीम के द्वारा आखिरकार पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। टीम में मुफसिल थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष, ओ०पी० अध्यक्ष रिफाईनरी, ओ०पी० अध्यक्ष सिंघौल, ओ०पी० अध्यक्ष रतनपुर एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया था।सभी स्रोतों से जानकारी एकत्र कर उसका विश्लेषण करने के बाद कई जगहों पर छापेमारी की गई। आखिरकार देर रात खातोपुर निवासी मो.जावेद को रिफाईनरी ओ०पी० अन्तर्गत नूरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त जावेद से पुछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में माफिया की जमानत मंजूर
    Next Article भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.