Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज मनाएगा कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह, राज्यभर से जुटेंगे पिछड़ा समाज के लोग।
    बिहार राजनीति

    प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज मनाएगा कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह, राज्यभर से जुटेंगे पिछड़ा समाज के लोग।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्
    पटना: आगामी बीस जनवरी को जन सुराज की ओर से बिहार के महान सपूत, गरीबों के मसीहा और समाजवाद के पुरोधा जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह सह अति पिछड़ा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। प्रशांत किशोर की मौजूदगी में गांधी मैदान के निकट स्थित बापू सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार के कोने- कोने से अति पिछड़ा समाज के लोग भाग लेंगे। उक्त जानकारी शनिवार को जन सुराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन्म शताब्दी समारोह सह अति पिछड़ा सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक सेवा निवृत्त आईएएस एन.पी. मण्डल एवं वरिष्ठ जन सुराजी संतोष महतो ने दी। संतोष महतो ने कहा कि प्रशांत किशोर समाज के सभी वर्गों को अपना परिवार समझते हैं और यहीं कारण है कि अति पिछड़ा समाज का सर्वाधिक भरोसा उनके नेतृत्व पर है। कहा कि बिहार की सभी पार्टियों ने कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति तो की, लेकिन इन सभी ने समाज के कमजोर वर्गों विशेषकर पिछड़ों,अति पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान नहीं रखा एवं बिहार के लोगों को अशिक्षित, फटेहाल और बेरोजगार बनाकर छोड़ दिया। सभी राजनीतिक दलों पर अति पिछड़ा समाज की लगातार घोर उपेक्षा करने तथा आबादी के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए संतोष महतो ने आगे कहा कि ढाई करोड़ बिहार के लोग यहां से पलायन करके देश के दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं और गालियां सुन रहे हैं।‌ यदि बिहार में उद्योग, अच्छी और उन्नत शिक्षा व्यवस्था होती, रोजगार के अवसर होते तो अति पिछड़े समाज की हालत बेहतर हुई होती। उन्होंने बिहार के अति पिछड़े समाज के लोगों को जन सुराज के साथ जुड़ने और प्रशांत किशोर के नेतृत्व को मजबूत बनाने का आह्वान किया। एन. पी. मण्डल ने कहा कि बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में जन नायक कर्पूरी जी को मानने वाले लोग इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने जन सुराज संगठन के सभी जिला अध्यक्षों और महासचिवों से इस समारोह को सफल बनाने हेतु तैयारियां तेज करने की अपील की।
    इस मौके पर जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर, कार्यालय प्रभारी मोहित सिन्हा,कर्नल जेपी सिंह, डॉ संजय,रेखा सोरेन, गीता पाण्डेय,विजय सिंह,ऋषभ त्रिपाठी, अभिषेक बाबा, संतोष सिंह, राजकुमार पाठक समेत बड़ी संख्या में जन सुराज के नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयमंगला वाहिनी परिवार को मिला सम्मान
    Next Article पूर्वी सिंहभूम ज़िले में 22जनवरी को मीट एवं शराब बिक्री प्रतिबंधित करने के संबंध में सनातन उत्सव समिति के द्वारा उपायुक्त के समक्ष सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.