Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुश खबरी, आज सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित में किया जाएगा वैक्सीनेशन, सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण
    Breaking News झारखंड

    खुश खबरी, आज सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित में किया जाएगा वैक्सीनेशन, सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोविड 19 टीकाकरण हेतु चल रही तैयारियों का समीक्षात्मक बैठक का समाहरणालय सभाकक्ष में हुआ आयोजित*

    ■ *खुश खबरी!! कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित में किया जाएगा वैक्सीनेशन, सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण*

    ■ *प्रत्येक सप्ताह के चार दिनों सोमवार, मंगलवार, बुद्धवार एवं शुक्रवार को लगाये, जाएंगें कोविड 19 वैक्सीनेशन – उपायुक्त*

    ■ *कोविड-19 वैक्सीनेशन पूर्णतः सुरक्षित है, इसे लेकर अफवाहों पर विश्वास ना करें। अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर*

    ■ *प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर एक एक एंबुलेंस स्टैंडबाय मोड पर रखने का निदेश*

    ■ *वैक्सीनेशन के लिए लाभार्थी रजिस्ट्रेशन के समय दिए दस्तावेज/अपना आधार कार्ड अवश्य लेके आएं – उपायुक्त*

    आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कोविड 19 वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    *कल से शुरू होगा वैक्सीनेशन, जिले में बनाए गये 02 केन्द्र*

    उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने कहा कि जामताड़ा जिले में कोविड 19 टीकाकरण कार्य कल दिनांक 16 जनवरी 2021 से शुरू किया जाना है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैक्सीनेशन हेतु कुल 5190 डोज (519 वाइल्स) भी प्राप्त हो चुका है। प्रथम चरण में निजी व सरकारी अस्पतालों से जुड़े हेल्थ वर्करों का टीकाकरण सबसे पहले होगा। इनमें आशा वर्कर, स्टाफ नर्स, चिकित्सक, नर्सिंग सिस्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सहायक कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम, एमपीडब्लयू, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी वर्कर व सहायिका का टीकाकरण होगा।

    उन्होंने कहा कि सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, बुद्धवार एवं शुक्रवार ही वैक्सीनेशन किया जाएगा।

    उन्होंने संबंध पदाधिकारी को निदेश दिया कि वैक्सीनेशन स्थल पर पावर बैकअप की व्यवस्था रखें। बिजली कटने की स्थिति में जेनरेटर सुविधा बहाल की जा सके ताकि टीकाकरण कार्य बाधित ना हो सके।

    उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करेंगे कि 10 लाभार्थी पहुंचे तभी वाइल्स को खोलेंगे। क्योंकि एक वाइल्स में 10 डोज रहेगा। कहा कि रजिस्टर्ड लाभार्थी के मोबाईल पर भेजे गये संदेश का उनके आधार कार्ड से अवश्य मिलान करेंगे। वहीं उन्होंने लाभार्थियों को मोबाईल पर फोन कर भी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें। पहला डोज पड़ने के उपरांत 28 दिनों के बाद दूसरा डोज दिया जाएगा।
    प्रत्येक सेंटर पर लैपटाप व प्रिन्टर रखें ताकि ऑन द स्पाॅट लाभार्थियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिया जा सके।वहीं टीकाकरण स्थल में आईईसी मैटिरियल बैनर पोस्टर भी लगवाने का भी निदेश दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण स्थल पर बिना मास्क व हैण्ड सेनेटाइजर का प्रवेश नहीं दिया जाएगा साथ ही अनिवार्य रूप से शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। लाभार्थियों को सत्र स्थल पर अपनी बारी का प्रतीक्षा करना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि एईएफआई टीम सभी सेंटर पर प्रतिनियुक्त रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगें।

    *मेडिकल वेस्टेज का सही से हो निस्तारण*

    उपायुक्त ने कहा कि मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखना है, इसका निपटारा सही तरीके से करें।
    वहीं उन्होंने दोनो वैक्सीनेशन सेंटर पर एक-एक एंबुलेंस को स्टैंड बाय मोड पर रखेंगे।

    22 जनवरी 2021 तक पुलिस एवं नगर निकाय के कर्मियों का डाटा उपलब्ध कराने का निदेश उपायुक्त ने दिया।

    *इनकी रही उपस्थिती*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारीश्री संजय पाण्डेय, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आशा एक्का, नजारत उप समाहर्ता श्री विजय केरकेट्टा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री अभयशंकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री देवराम भगत,सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनो हेलमेट- नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करें पेट्रोल पंप संचालक:उपायुक्त
    Next Article मुख्यमंत्री से एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

    Related Posts

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    August 27, 2026

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    August 27, 2026

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार

    सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर खेल विरासत को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन

    31 अगस्त को पोटका प्रखंड के 164 बूथों पर खान एवं खनिज विधेयक के खिलाफ जनजागरण अभियान

    स्वासपुर में ग्राम सभा के संचालन पर उठे सवाल, PESA नियमावली के उल्लंघन का आरोप

    नाबालिगों के घर से भागने से लेकर साइबर अपराध तक, छात्रों को दी कानून की जानकारी

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मातम

    चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की तीन दिवसीय यात्रा शुरू, विस्थापितों का दर्द छलका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.