Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबेडिया पंचायत और पंचायत बड़ा रामपुर के किस्टोपुर में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया
    Breaking News झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबेडिया पंचायत और पंचायत बड़ा रामपुर के किस्टोपुर में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *माननीय विधानसभा अध्यक्ष झारखंड श्री रवींद्रनाथ महतो द्वारा नाला प्रखंड के आज दिनांक 26/12/2020 नाला प्रखंड के फुटबेडिया पंचायत और पंचायत बड़ा रामपुर के किस्टोपुर में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।*

    ■ *जिला प्रशासन के प्रयास और प्रेरणा से अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय के शुभारंभ को लेकर माननीय विस अध्यक्ष ने उपायुक्त के कार्यों को लेकर दी शुभकामनाएँ।*

    ■ *जिला प्रशासन ने एक अच्छा माहौल दिया है, इसे अब यहां के बच्चे साकार करे और यहां से आईएएस/आईपीएस बनकर दिखाएं साथ ही उपायुक्त के नई सोच को तहे दिल से शुभकामनाएं:- माननीय विधानसभाअध्यक्ष झारखंड श्री रविन्द्रनाथ महतो*

    ■ *बच्चे खाली समय में पुस्तकालय आकर ज्ञान अर्जन करें, जिससे आने वाले दिनों में सुन सके की जामताड़ा जिला के विभिन्न पुस्तकालयों से पढ़कर बच्चे डॉक्टर/ऑफिसर/आईएएस/आईपीएस बने है जिससे सीना चोड़ा हो जाय :- श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    ■ *विभिन्न स्टाॅलों का किया निरीक्षण, बांटी गई परिसंपत्तियां*

    आज दिनांक 26 दिसम्बर 2020 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष झारखंड सरकार, श्री रविन्द्र नाथ महतों के द्वारा सीएसआर एवं सामुदायिक सहयोग से आज दिनांक 26/12/2020 को नाला प्रखंड के फुटबेडिया पंचायत और पंचायत बड़ा रामपुर के किस्टोपुर में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।

    इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रयास प्रेरणा से अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय के शुभारम्भ को लेकर शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने मौके पर मौजूद छात्र छात्राओं से कहा कि आपलोग पुस्तकालय में पढने का आदत डालिए। हम लोग मध्यमवर्गीय गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। हमारे पास इतनी सुविधाएं नहीं है और वर्तमान में महंगा शिक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक अपने बच्चों को समुचित शिक्षा उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। इसको लेकर यह पुस्तकालय एक अच्छा पहल है, नयी सोच है। साथ ही माननीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि *कितने ऑफिसर आते है और चले जाते है लेकिन एसे उपायुक्त बहुत कम देखने को मिलते है जिसने जिले की तकदीर बदलने को सोच रखी है बस आपलोगो को पढ़ाई करनी है आगे सब कुछ अच्छा होता चला जाएगा।* आपलोगो को पुस्तकालय का उपयोग समझ में आने लगेगी।

    उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग पढ़ लिख कर जिला, अपने गाव का नाम रोशन करें तब जाकर सही मायने में उपायुक्त के पहल साकार हो सकेगा। साथ ही आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जिला प्रशासन के प्रयास से पढने का माहौल बनाने के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है।

    अब आप लोग इसे आगे बढायें आने वाले समय में इसे आदर्श पुस्तकालय का रूप दे। शिक्षा के अभाव में लोग अपना हक नहीं ले पाते है। अगर आप शिक्षित होंगे सारी जानकारी होगी तो कोई बिचौलिया यहां तक कि जन प्रतिनिधि भी आपको ठग नहीं सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि मेरा उम्मीद है और आपसे गुजारिश करूंगा कि सारे लोग पुस्तकालय में पढने का आदत डालें। हमारे बेटा बेटियां आने वाले समय में सफल बनें इसके लिए पुस्तकालय अच्छा केन्द्र है। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध लोगों को भी इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए अपील किया।

    *पुस्तकालय को महज एक भवन ना समझें, यह एक सोच है, इसे सामूहिक सहयोग से और आगे बढाएं:- उपायुक्त*

    उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा. प्र. से.) ने कहा कि पुस्तकालय का इस्तेमाल पूरे पंचायत के लोग करेंगे। किसी के साथ भेदभाव नहीं हो यह सभी के लिए है। उन्होंने कहा कि यह आप लोगों का है इसे कैसे चलाना है। इसको आप लोग देखें।

    उपायुक्त ने कहा कि आपलोग पुस्तकालय का बेहतर उपयोग करें ताकि *हमलोग एक दो सालो में सुने के जामताड़ा जिले के विभिन्न पुस्तकालयों से ऑफिसर/डॉक्टर/आईपीएस/आईएएस चुने गए। यह सुन के हमलोगो का सीना चौड़ा हो जाय* तब जाकर सही मायनों में पुस्तकालय शुभारम्भ का उद्देश पूर्ण होगा।

    उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को एक भवन ना समझें यह एक सोच है इस सोच को आगे कैसे बढ़ाना है यह सोचें। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय पठन पाठन व अध्ययन का केन्द्र है इसका सही से उपयोग कीजिए।
    कहा कि सिर्फ अच्छी नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि अच्छा व्यक्ति बनने के लिए पढने की आदत डालिए और निरंतरता बनाये रखें। निश्चित तौर पर आप एक दिन सफल बनेंगे। खाली समय में आकर पुस्तकें पढ़े और अपनी ज्ञान को बढ़ाए।

    *विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल का किया निरीक्षण, बांटी गई पारिसंपत्ति तथा मुंह जूठी व गोद भराई रस्म कराया गया*

    सभी कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने आदि को लेकर कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कृषि/आत्मा, मत्स्य, कल्याण, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला अग्रणी बैंक, ग्रामीण विकास, निर्वाचन एवं यूआईडी से संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण माननीय विधानसभा अध्यक्ष, उपायुक्त ने किया तथा जानकारी ली।

    इस मौके पर कृषि विभाग के एनएफएसएम योजना के माध्यम से प्रखंड के 60 किसानों को कृषि विभाग से मकाई बीज का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के ओर से ट्राइ साइकिल आदि दिया गया।

    सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया एवं उससे मिलने वाले लाभ आदि के बारे में बताया गया। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुंहजूठी कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड सरकार ने मुंह जूठी और गोद भराई रस्म कराया।

    *इनकी रही उपस्थिती*

    इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया,जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास,प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री कौशल कुमार,सम्बन्धित पंचायत के मुखिया सहित जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान शिविर में युवाओं व महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
    Next Article मुख्यमंत्री को व्याख्यान देने हेतु हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया गया

    Related Posts

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    August 21, 2026

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    August 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    कोबरा दंश से बालिका सुरक्षित, समय पर इलाज से बची जान

    बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

    जनता दरबार में पहुंचीं जमीन, सड़क और आवास से जुड़ी फरियादें*

    लिस और प्रशासन की छापेमारी में जब्त हुआ 5000 सीएफटी बालू*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.