Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परिवहन सचिव के रवि कुमार ने पलास्थली-अंडाल रेल लाईन का निरीक्षण किया
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परिवहन सचिव के रवि कुमार ने पलास्थली-अंडाल रेल लाईन का निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परिवहन सचिव के रवि कुमार ने पलास्थली-अंडाल रेल लाईन का निरीक्षण किया

    जामताड़ा: प्रखंड क्षेत्र को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली पलास्थली-अंडाल रेल लाईन को दोबारा चालू करने की दिशा में प्रशासनिक पहल शुरु कर दी गई है। इस संबंध में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार परिवहन सचिव के रवि कुमार के द्वारा पलास्थली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज, आसनसोल रेल मंडल के पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार, इंस्टीट्यूशन ऑफ रेलवे सिग्नल इंजिनियर्स के प्रोजेक्ट एवं प्लानिंग सह झारखंड रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर निदेशक ए के सिंह, ईसीएल अंतर्गत पश्चिम बंगाल के पांडेश्वर क्षेत्र के एजीएम के मिस्त्री, आसनसोल रेलवे डिवीजनल इंजिनियर वंदना सिन्हा शामिल थे।निरीक्षण के क्रम में पलास्थली स्टेशन परिसर में रेलवे रुट की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षण के क्रम में परिवहन सचिव के रवि कुमार ने जिला के उपायुक्त, आसनसोल रेल मंडल के अधिकारी एवं अभियंताओं से विस्तृत जानकारी ली। रेल मानचित्र का अध्ययन कर नजदीकी स्टेशनों की पलास्थली स्टेशन से दूरी सहित भौगोलिक जानकारी प्राप्त की गई। दो दशक से बंद पड़े रेल लाईन को चालू कराने की दिशा में संभावनाओं पर चर्चा की गई। बंद पड़े रेल लाईन के नीचे ईसीएल के बंद पड़े खदानों में पूर्व में किए गए उत्खनन से पटरी के नीचे खोखले भाग की मौजूदगी आदि पर चर्चा की गई। परिवहन सचिव श्री कुमार ने कहा कि खदान क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले पटरी लाईन का भौतिक जांच की जाएगी। तत्पश्चात डायवर्शन अथवा वैकल्पिक रुट की संभावना पर स्थिति स्पष्ट होगी साथ ही रेलवे ट्रेक का निरीक्षण कर उपस्थित ग्रामीणों से पदाधिकारियों ने बात की।पूछताछ के दौरान उपायुक्त ने रेलवे की उपयोगिता पर ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने कहा कि बंद पड़ा रेलवे दोबारा चालू होने से क्षेत्र मुख्यालय से जुड़ सकेगा। तथा आवागमन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।मौके पर अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार, जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद, एसडीपीओ मनोज कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रौशन कुमार झा, सहायक अभियंता प्रकाश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article सूर्य मंदिर प्रांगण में हंगामा करने वालों की जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत, करवाई करने की मांग की
    Next Article बिजली कनेक्शन काटने वाले बिजली कर्मी व अधिकारी को खूंटा में बांध दें:इरफान अंसारी

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.