12 वर्षो से बना 88 लाख की लागत से बना जल मिनार बनी शोभा की वस्तु
निजाम खान
जामताड़ा| भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा है कि गर्मी का मौसम आ गया है और जामताड़ा जिला वासियों को पानी का संकट का सामना करना पड़ रहा है|जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों मे लोगों के समक्ष पानी का संकट उत्पन्न हो गया है| लगभग सभी जगह चापाकल खराब पड़े हुए हैं इसे ठीक कराने वाला कोई नहीं है|जामताड़ा विधानसभा के नारायणपुर प्रखंड में लगभग 12 वर्षों से 88 लाख का बना हुआ पानी टंकी बेकार पड़ा हुआ है इस पानी टंकी का पानी आज तक नारायणपुर वासियों को नसीब नहीं हुआ है|जिस कारण नारायणपुर वासी काफी परेशान है और डोभा का पानी पीने के लिए मजबूर हैं|जामताड़ा विधानसभा में लगभग 30 वर्षों से फुरकान अंसारी और इरफान अंसारी राज कर रहे है| लेकिन जामताड़ा विधानसभा के लोगों को आज भी पीने के लिए शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है|सोमनाथ सिंह ने कहा कि अगर जामताड़ा विधानसभा के विधायक इरफान अंसारी लोगों को शुद्ध पानी नहीं नसीब करा सकते हैं तो इनको विधायक रहने का कोई अधिकार नहीं बनता है|इरफान अंसारी 6 साल से जामताड़ा विधानसभा के विधायक हैं| लेकिन इन्होंने जनता के हित में एक भी काम नहीं किया है | जामताड़ा विधानसभा में लोगों को न तो शुद्ध पानी ,ना सड़क, ना बिजली ना अच्छे स्कूल ,कॉलेज मिल रहा है| यह सिर्फ लोगों को बरगला कर अपनी राजनीति रोटी सेकने का काम अभी तक करते आ रहे हैं|जिसको भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और जामताड़ा जिले के जनता के हित में अपनी आवाज को बुलंद करते रहेगी और उपायुक्त जामताड़ा से भी आग्रह है कि आप जामताड़ा जिले वासियों को कष्ट को देखते हुए सभी खराब चापाकल और नारायणपुर प्रखंड में बने हुए पानी टंकी को चालू करने का काम करें |जिससे कि लोगों को इस गर्मी में राहत मिल सके|