Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का मामला विधायक ने उठाया
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का मामला विधायक ने उठाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का मामला विधायक ने उठाया

    जामताड़ा| झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से जामताड़ा विधानसभा के जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत मां चंचला मंदिर,चरकापहाड़ी मंदिर, गोपालपुर के आदिवासी धर्मगुरु स्थल,नारायणपुर प्रखंड के कर्मदाहा दुखिया बाबा मंदिर तथा कर्माटांड़ प्रखंड के छायाटांड स्थित मजार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात रखी और कहा इन स्थलों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटक आते हैं। इनके सुख-सुविधा के लिए एवं पर्यटन स्थल का दर्जा देने के लिए शौचालय ,यात्री शेड पे,यजल सोलर लाइट ,सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए ताकि हमारे श्रद्धालुओं एवं पर्यटक को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही साथ कहा की इन स्थलों का विकास होगा तो आसपास के युवाओं को रोजगार की भी सुविधा मिलेगी।विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से जामताड़ा महाविद्यालय में विज्ञान, उर्दू ,संस्कृत एवं समाज विज्ञान संकाय में पर्याप्त शिक्षक नहीं रहने का मामला उठाया और कहा कि खासकर उर्दू एवं संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मैं चाहूंगा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था करने के लिए छात्र हित में उर्दू तथा संस्कृत विषय शिक्षक का पद स्वीकृत कर शिक्षकों की बहाली होनी चाहिए। सरकार ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए बहुत जल्द जामताड़ा महाविद्यालय में दोनों ही विषयों के शिक्षकों की बहाली की बात की|साथ ही साथ जामताड़ा जिला में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की भी बात कही और कहा कि यहां के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है तो ऐसे में सरकार जामताड़ा जिला में इंजीनियरिंग खोले ताकि हमारे बच्चे इंजीनियरिंग की पढ़ाई जामताड़ा में ही कर सके।सरकार ने भी मांग को गंभीरता से लेते हुए बहुत जल्द इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की बात की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्रों की संख्या में कमी देख कर डीईओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार
    Next Article 12 वर्षो से बना 88 लाख की लागत से बना जल मिनार बनी शोभा की वस्तु

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.