Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    Aman KumarBy Aman KumarMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    *2912 लाभुकों की पहचान, सभी प्रखंडों को तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’ के अंतर्गत लाभुकों की सूची में अनियमितता की संभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि कई लाभुकों के नाम एक ही बैंक खाता संख्या से जुड़े हुए हैं, जो योजना के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध है। इस संदर्भ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की लाभुक सूची की गहन जांच करें और तीन कार्यदिवसों के भीतर जांच रिपोर्ट जिला कार्यालय को समर्पित करें।

    गौरतलब है कि ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत ऐसे 2912 बैंक खाता से दो या दो से अधिक नामों के लाभुकों ने योजना का लाभ उठाया है। इस सूची में चाकुलिया अंचल से 10, धालभूमगढ़ से 81, मुसाबनी 97, बहरागोड़ा 99, डुमरिया 111, पटमदा 113, गुड़ाबान्दा 122, चाकुलिया प्रखंड 164, बोड़ाम 191, घाटशिला 271, मानगो अंचल 300, गोलमुरी सह जुगसलाई 388, जमशेदपुर अंचल 390, पोटका 573 शामिल हैं।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित प्रखंडों में दोषी पाए गए लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाएंगे, साथ ही उनसे राशि की वसूली की जाएगी। यदि किसी कर्मी या पदाधिकारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ‘मइयां सम्मान योजना’ का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत दी जा रही सहायता केवल उन्हीं महिलाओं को मिलनी चाहिए जो योग्य हैं।

    जिला प्रशासन सभी लाभुकों और नागरिकों से अपील करता है कि वे योजना के अंतर्गत सही जानकारी उपलब्ध कराएं और यदि किसी को ऐसी अनियमितता की जानकारी हो तो उसे प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

    नहीं बचेंगे 'मइयां सम्मान योजना' के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते
    Next Article कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.