Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डुंगरपाड़ा मोड़-जोरबहिंगा स्टेट सड़क का जल्द हो पक्की करण : कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया
    Breaking News झारखंड

    डुंगरपाड़ा मोड़-जोरबहिंगा स्टेट सड़क का जल्द हो पक्की करण : कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डुंगरपाड़ा मोड़-जोरबहिंगा स्टेट सड़क का जल्द हो पक्की करण : कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया

    जामताड़ा| सड़क की बदतर स्थिति से इन दिनों कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है|आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है|आपको बता दें प्रखंड क्षेत्र में कई मुख्य मार्ग जर्जर अवस्था में है|जिससे राहगीरों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है|बताते चलें कुंडहित प्रखंड में कुछ ऐसे मुख्य मार्ग है जिसका आज तक पक्की करण नहीं हो सका है|इस संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा कुंडहित प्रखंड के दर्जनों मुख्य मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है| पर विभाग को इससे कोई लेना देना नहीं है|जबकि प्रशासन इससे पूर्ण रूप से अवगत है| पहाड़िया ने कहा कि जामताड़ा टू सिउड़ी भाया डूंगरूपाड़ा मोड़,सितोमटोला नक्शा में स्टेट सड़क के रूप में दर्शाया हुआ है|सड़क की लंबाई लगभग 5 किलोमीटर है|सड़क पर विभाग का आज तक ध्यान नहीं गया| सड़क का आज तक पक्की कारण नहीं हो सका |जबकि सड़क का पक्कीकरण हो जाने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय जाने में काफी सुविधा होगी| झारखंड-पश्चिम बंगाल में व्यापार करने का मुख्य मार्ग है| पहाड़िया ने कहा खजूरी से जोरबहिंगा स्कूल मोड़ तक लगभग 3 किलोमीटर मुख्य सड़क लगभग 2 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण किया गया था|पर सड़क के निर्माण के महज कुछ ही दिनों बाद पूरा सड़क उखड़ने लगा |सड़क की हालत ऐसी हो गए कि आज पूरा सड़क जर्जर हो गया है |वही चौधरडीह मोड़ से सिकंदरपुर,छोलाबेड़िया होते हुए मुड़ाबेड़िया पश्चिम बंगाल की सीमा तक लगभग 8 किलोमीटर मुख्य मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका| पहाड़िया ने घोलजोड़ से लोहारपाड़ा तक बन रहे पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण में संवेदक की लापरवाही बताया| कहा कि यह सड़क ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है| कहा की सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है| पहाड़िया ने कहा कि विभाग की भी इस सड़क पर कोई निगरानी नहीं है|जिसका खामियाजा आए दिनों क्षेत्र के आम जनों को भुगतना पड़ेगा|कहा कि रामपुर में मुख्य मार्ग में दो बिजली का पोल खंभा खड़ा है जिसको अभी तक हटाया नहीं गया|जो संवेदक की कार्यशैली पर लापरवाही कहा जा सकता है| साथ ही साथ प्रशासन की भी लापरवाही है|जल्द ही खंभा को नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में कभी भी अप्रिय दुर्घटना घट सकती है जिसका जिम्मेदार संवेदक व जिला प्रशासन होंगे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 वर्षो से बना 88 लाख की लागत से बना जल मिनार बनी शोभा की वस्तु
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    June 29, 2026

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.