सहायक अभियंता के नियमित उपस्थित नही रहने से लोगो को हो रही है परेशानी:जावेद अंसारी
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखण्ड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत अधिकारी नियमित रूप से प्रखण्ड कार्यालय में उपस्थित नही रहने के कारण प्रखण्ड क्षेत्र में संचालित योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है |नारायणपुर औऱ जामताड़ा के सहायक अभियंता के पद पर एक ही व्यक्ति के कार्यरत होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस और साकारात्मक पहल करनी चाहिए तथा सहायक अभियंता को दोनों स्थानों में से किसी एक स्थान के कार्य से मुक्त किया जाना चाहिए ताकि कार्य ठीक से हो सके।उपरोक्त बातें भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष जावेद अंसारी ने कहा |आगे उन्होंने कहा कि कुमार अनुराग के पास नारायणपुर और जामताड़ा के सहायक अभियंता का पदभार है। वे शायद ही कभी नारायणपुर आते है। केवल बैठक में आते हैं फिर लौट जाते हैं। इस बात की सच्चाई का पता उनके मोबाइल लोकेशन लगाया जा सकता है। लोगों को कार्य कराने के लिए जामताड़ा जाना होता है या बिचोलियों की मदद लेनी होती है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के जिम्मे दोनों स्थानों का पदभार संभालना कठिन है। इससे योजना का संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे योजना की पारदर्शिता भी प्रभावित होगी |उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिले के उपायुक्त को पत्रचार कर सकारात्मक पहल की मांग करेंगे।

