Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाल धसने से तीन व्यक्ति की हुई मौत
    Breaking News Headlines झारखंड

    चाल धसने से तीन व्यक्ति की हुई मौत

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी पंचायत के मंझलाडीह पहाड़ी में सफेद मिट्टी उत्खनन के दौरान चाल धंसने की हृदयविदारक घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी*

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.),अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण,मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर रहे कैम्प*

    ■ *जेसीबी मशीन के द्वारा चाल के अंदर फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी,रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु एसडीआरएफ को दी गई सूचना, घटना स्थल पर कराया जा रहा डोजरिंग*

    ■ *सभी सुरंगें बंद की जाएंगी,भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी होंगे जिम्मेवार- उपायुक्त, श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    ■ *अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि की गई*

    ■ *मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत राशि प्रदान की जाएगी- उपायुक्त*

    आज दिनांक 05 अक्टूबर 2020 को
    नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी पंचायत के मंझलाडीह पहाड़ी में सफेद मिट्टी उत्खनन के दौरान चाल धंसने से कई लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना पर उपायुक्त के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन एवं थाना प्रभारी के द्वारा दल बल के साथ पहुंच कर युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

    मौके पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.),अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।

    उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राहत व बचाव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु एसडीआरएफ को सूचना दी गई है साथ ही घटना स्थल पर जेसीबी की सहायता से डोजरिंग हेतु निदेश देते हुए स्वयं घटनास्थल पर मौजूद थे। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया।

    इस दौरान उपायुक्त ने दुख व संवेदना व्यक्त किया। मृतक के परिजनों को ढांढस बढाया तथा संयम और शांति बरतने की अपील की।

    उपायुक्त ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि परिजनों के मुताबिक मना करने के बावजूद भी वे लोग सफेद मिट्टी लेने के लिए पहाड़ी पर चले जाते थे।
    मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत राशि प्रदान की जाएगी। इसको लेकर एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है ताकि अगर कोई अंदर फंसे हुए हो तो उन्हें निकाला जा सके।

    अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी पुलिस बल के लोग,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि घटनास्थल पर लगातार कैंप किये हुए हैं।

    मौके पर माननीय विधायक जामताड़ा विधानसभा डाॅ इरफान अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने भी दुःख व्यक्त किया एवं लोगों से शांति बरतने हेतु अपील किया।

    मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय,अंचल अधिकारी श्री केदारनाथ सिंह और थाना प्रभारी अजित कुमार सहित अन्य मौके पर मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने उफनती नदी में फंसे विल्सन को रेस्क्यू करवाया
    Next Article बिहार के चुनावों में वर्चस्व को बचाने की होड़

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.