Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ ,कुख्यात डकैत समेत नौ अपराध कर्मियों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर: ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ ,कुख्यात डकैत समेत नौ अपराध कर्मियों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर -: ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने कुख्यात डकैत रहीम खान उर्फ बड़कू समेत नौ अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि इन लोगों द्वारा जमशेदपुर के कोवाली, घाटशिला, पोटका, आजाद नगर, गुड़ाबांधा, झाड़ग्राम, जादूगोड़ा, ओडिशा समेत अन्य स्थानों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा, 26 जिंदा कारतूस, चाकू, सोना गला हुआ, सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी, सोने के कान के टॉप्स, कान की बाली, लूटा गया ब्रासलेट, काले रंग का बैग, 2 लाख 15 हजार 500 रूपये नगद, एक मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल सेट बरामद किया है.

     

     

     

    पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में रहीम खान उर्फ बड़कू, शेख आसिफ उर्फ सोना, चंदू मुखी, गोविंद कालिंदी उर्फ गोगो, अभिषेक डे उर्फ मिथुन, दीपंकर सेन उर्फ शेरा, राजा नामता, अरुण नामता और मनीष प्रसाद शामिल है.

     

     

     

     

    जमशेदपुर एसएसपी ने इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा ये सभी लोग घूम- घूम कर अलग- अलग क्षेत्रों में लूट कांड की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस को काफी दिनों से रहीम खान और उसके गैंग की तलाश थी. उन्होंने बताया कि इस गैंग द्वारा 14 मार्च को मुसाबनी में एक डकैती कांड को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद एक लूट और डकैती की वारदात के अलावा पोटका में लूट की घटना का उद्भेदन हो गया है. एसएसपी ने बताया कि रहीम खान पर 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. और इस गैंग के अब तक कुल करीब 16 अपराधी जेल भेजा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अमित प्रसाद की सड़क हादसे में मौत
    Next Article जम्मू अखाड़े में रामनवमी की तैयारी शुरू, 1 दिन पहले कलश यात्रा व भव्य झांकी का हुआ आयोजन

    Related Posts

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.