जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,छिनतई लूटपाट करने वाले बाइकर्स गिरोह के 10 सदस्यों को किया गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एसएसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर में छिनताई और लूटपाट करने वाले बाइकर्स गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, पियूष डे, सौरभ कुमार उर्फ लादेन, महेश सिंह, शुभम कालिंदी, सागर नाग, आतिश कुमार नाग, मुकेश गोराई और देव बेहरा शामिल है.

पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल, एक मारुति कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए राजा सिंह, शुभम कालिंदी, सागर नाग और सौरभ कुमार के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

