संगठन सृजन बैठक में उठाए गए बस्ती के समस्या सुनकर आनन्द बिहारी दुबे पहुँचें मेडिकल बस्ती
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस का समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ। समीक्षा बैठक के दौरान अजा विभाग के जिला कमिटी की समीक्षा की गई। 18 प्रखण्ड कमिटी के शेष बचे हुए कमिटी का गठन पुरा करने हेतू सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया।

बैठक में ही धातकीडीह मेडिकल बस्ती क्षेत्र में जनसमस्या के निदान हेतू पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के चेयरमैन लखिंदर करूवा के द्वारा मामला उठाए जाने पर बैठक के बीच में ही जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे बस्तीवासी के बीच मेडिकल बस्ती पहुँचें। जहाँ बस्तीवासियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। बस्तीवासियों ने जिलाध्यक्ष श्री दुबे के समक्ष समस्याओं को रखते हुए कहा कि बस्ती के अंदर साफ-सफाई नही की जा रही है।

गंदगी के कारण कभी भी मेडिकल बस्ती में महामारी फैल सकती है। ये गंभीर मामला है। इस विषय पर जिलाध्यक्ष ने जुस्को पदाधिकारी से कहा कि मेडिकल बस्ती में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बिल्चिंग पाऊडर एवं दवा का छिड़काव नियमित रूप से जुस्को के तरफ से मानवता को देखते हुए की जाए। रविवार को भी बैठक होने की बात इस दौरान की गई है

