Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा झारखंड बिहार

    जमशेदपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जिला पुलिस की एक टीम ने धालभूमगढ़ के पास नूतनगढ़ चेकपोस्ट पर भारी मात्रा में एक ट्रक अवैध विदेशी शराब जब्त किया है. कुल 10 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस सम्बंध में जानकारी देते हुये ग्रामीण एसपी मीना ने प्रेसवार्ता में बताया कि जमशेदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक आईसर कंपनी का ट्रक एक बोलेरो तथा एक एक्स यू वी 500 कार में अवैध रूप से विदेशी शराब छुपाकर झारखंड में व्यापार हेतु बहरागोड़ा से होते हुए धालभूमगढ़ की ओर आ रहा है. ट्रक को बोलेरो आगे-आगे तथा एक्स यू वी पीछे एस्कॉर्ट करते हुए आ रहा है. इस सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा तत्काल एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम अविलंब nh18 में नूतनगढ़ की ओर प्रस्थान किए तथा नूतन गढ़ के पास वेरीकेटिंग कर घेराबंदी से ट्रक संख्या jh10 ए डी 6717 और बोलेरो Jh 09 ए. डब्ल्यू 0433 तथा एक एक्स यू वी संख्या br09 एएफ 2021 को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान ट्रक पर 535 पेटी विदेशी शराब तथा कुल 105 बोरा अदरक की बोरियां जिसमें विदेशी शराब की पेटियां अदरक के बोरियों में छुपाए हुए रखा गया जब्त किया है. अवैध विदेशी शराब का तस्करी कर रहे कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

    असम से ओडीसा ले जाया जा रहा था विदेशी शराब

    आरंभिक पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने अपना दोस्त स्वीकार किया. बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे लोग असम राज्य से अवैध विदेशी शराब लाकर झारखंड, उड़ीसा राज्य के अलग-अलग जगहों में तस्करी करते हैं. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जय नाथ यादव मधवपुर मधुबनी, मुकेश साहू राजगढ़ जिला धनबाद, काशी साहू निमियाघाट गिरिडीह, संजीव कुमार सिंह फुसरो बाजार बोकारो, राणा प्रताप सिंह सेंट्रल कॉलोनी चंद्रपुरा बोकारो, संजय कुमार पासवान चंद्रपुरा बोकारो, उत्तम कुमार बिहपुर भागलपुर, गौतम कुमार खगड़िया बिहार, अभिषेक कुमार बिहपुर भागलपुर और कुणाल कुमार बीरपुर भागलपुर के रहने वाले हैं. जप्त किए गए शराब में मैकडॉवेल व्हिस्की की 210 पेटी और 325 पेटी कुल 25680 पीस बोतल, ट्रक, वेलेरो, एक्स यू वी, अदरक 105 बोरा और 18 पीस मोबाइल जब्त किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहांगीरपुर पंचायत समेत कई जगह माँ सरस्वती का पूजा अर्चना कर मूर्ति विसर्जन भी कर दिया गया
    Next Article जहांगीरपुर के समाजसेवक सह सेवा निवृत्त शिक्षक विजय के निधन होने से पूरे पंचायत में शोक की लहर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.