Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने अपहरण और फिरौती मामले का किया खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने अपहरण और फिरौती मामले का किया खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस ने अपहरण और फिरौती मामले का खुलासा करते हुए चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. गिरफ्त में आए अपहर्ताओं का नाम अभिषेक कुमार, सन्नी नायक, हरजीत सिंह उर्फ बंटी और प्रदीप कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक पिस्टल जैसा दिखनेवाला लाइटर बरामद किया है. वहीं एक आरोपी संतोष कुमार प्रसाद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन में बताया, कि बीते 27 मई को गोलमुरी क्लब के समीप से आकाश सिन्हा एवं उनके स्टाफ शिवम सिंह का अपहरण हुआ था. अपहर्ताओं ने आकाश सिन्हा के परिजनों से फिरौती के रूप में 140 लाख रुपए वसूले थे. उसके बाद आकाश सिन्हा को एग्रिको लाइट सिग्नल के पास और उनके स्टाफ शिवम सिंह को सरायकेला ले जाकर छोड़ दिया था. जिसके बाद आकाश सिन्हा ने 29 जून को गोलमुरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जिसके बाद एक टीम गठित करते हुए मामले से जुड़े कुल 4 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया, कि मामले में कुल 11 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. बाकी बचे अपहर्ताओं की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने इसे एक बड़ी सफलता बताई. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए सभी अपहर्ताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुण्य तिथि पे छोटे छोटे बच्चियों के बीच फल वितरण
    Next Article कुर्मीयों के हितेषी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: श्रवण कुमार

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.