Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने रांकिनी रॉकर्स को हराया, कॉपर धमाल की पहाड़भंगा पैंथर्स पर बड़ी जीत
    Breaking News Headlines खेल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने रांकिनी रॉकर्स को हराया, कॉपर धमाल की पहाड़भंगा पैंथर्स पर बड़ी जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2024Updated:February 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने रांकिनी रॉकर्स को हराया, कॉपर धमाल की पहाड़भंगा पैंथर्स पर बड़ी जीत

    धारागिरी डायनामोज, रंकिनी रॉकर्स, कॉपर धमाल और हाथीखेदा हेवीवेट्स सेफा में

    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट 2024 के टेनिस बॉल क्रिकेट में हाथीखेदा हेवीवेटस ने रंकिनी रॉकर्स को 25 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वैसे हार के बावजूद उसी पुल की बुरुडीह ब्लास्टर से बेहतर रन औसत की वजह से रंकिनी रॉकर्स को भी अंतिम चार में जगह मिल गई। तो दूसरे मैच में कॉपर धमाल ने पहाडभंगा पैंथर्स को 37 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

     

     

     

    आज का पहला मैच आर्मरी ग्राउंड में हाथीखेदा हेवीवेटस और रंकिनी रॉकर्स के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाथीखेदा हेवीवेटस ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट पर 107 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें मैन ऑफ द मैच आदित्य ने 26 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 74 रन ठोके। जवाब में रंकिनी रॉकर्स की टीम 10 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन पर सिमट गई। हाथीखेदा हेवीवेट्स के आदित्य को हरफनमौला प्रदर्शन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने दो विकेट भी झटके। ट्रॉफी चमकता आइना के संपादक जयप्रकाश राय और वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र ने दिया।इस दौरान रंकिनी के मेंटर देवानंद सिंह और हाथीखेडा हेविवेट के मेंटर अरिंदम सिन्हा भी मौजूद थे।

     

     

    दूसरे मैच में टॉस जीतकर कॉपर धमाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाडभंगा पैंथर्स के समक्ष 103 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। 10 ओवर की पारी में कॉपर धमाल ने सिर्फ दो ही विकेट गवाएं। पंकज मिश्रा ने 32 और रूपेश दुबे ने 35 रनों का योगदान दिया।

     

     

     

    जवाब में पहाडभंगा पैंथर्स की 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना सकी। उम्दा बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए पंकज मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। ट्रॉफी प्रेस क्लब के महासचिव अंजनी पांडे और विनय पूर्ति ने दिया। इस दौरान पत्रकारों के बीच प्रदर्शनी मैच भी हुआ जिसमे बिस्तूपुर एकादश को साकची एकादश के हाथो हार का सामना करना पड़ा।

     

     

     

    टेनिस की लीग मैच की समाप्ति के बाद छह में से चार टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में धारागिरी डायनामोज का मुकाबला रंकिनी रॉकर्स से और दूसरे सेमीफाइनल में कॉपर धमाल का मुकाबला हाथीखेडा हेवीवेट्स से होगा।

    कॉपर धमाल की पहाड़भंगा पैंथर्स पर बड़ी जीत मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने रांकिनी रॉकर्स को हराया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकई संगठनों से जुड़े ॐ ब्रह्मर्षी विकास मंच के अध्यक्ष धनंजय राय ने उपायुक्त को दी शुभकामनाएं
    Next Article इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा: सुधीर

    Related Posts

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    May 29, 2026

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    May 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.