Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: साकची के हाथी घोड़ा मंदिर के पास गैरेज में भीषण आग, कार जलकर खाक
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: साकची के हाथी घोड़ा मंदिर के पास गैरेज में भीषण आग, कार जलकर खाक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: साकची के हाथी घोड़ा मंदिर के पास गैरेज में भीषण आग, कार जलकर खाक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैरेज में एक कार खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई. कार में आग लगने के बाद लपटें और तेजी से फैल गईं, जिससे पूरा गैरेज कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक गैरेज और उसमें खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. इधर, साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान हुआ है.

    कार जलकर खाक जमशेदपुर: साकची के हाथी घोड़ा मंदिर के पास गैरेज में भीषण आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी को लेकर अधिवक्ता ने की शिकायत
    Next Article जमशेदपुर में नेताजी सुभाष ग्रुप के स्कूलों का वार्षिक खेल मीट संपन्न, SSP पियूष पांडे रहे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.