Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जममशेपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जममशेपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंद पड़े केबुल कंपनी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

    आंधी की चपेट में आकर एक ऑटो पलटने से चालक सहित छः लोग घायल

    जमशेदपुर:ईद की खुशियां बदली मातम में,दोस्तों संग नदी नहाने गया युवक डूबा

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत वर्षो से बंद पड़े केबुल कंपनी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों ने बताया कि युवक का शव कम्पनी के छज्जे से दबा हुआ था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के सहारे युवक के शव को रेस्क्यू किया. युवक यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आए दिन कंपनी के भीतर चोरी की घटनाएं होती रहती है. युवक भी यहां चोरी की नियत से आया था और छज्जा गिरने से दबकर उसकी मौत हो गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    आंधी की चपेट में आकर एक ऑटो पलटने से चालक सहित छः लोग घायल

    सरायकेला: शनिवार की शाम चले तेज आंधी की चपेट में आकर एक ऑटो पलटने से चालक सहित छः लोग घायल हो गए. जिनमें से 10 वर्षीय अंजू गोडसेरा की मौत हो गयी है. वहीं 12 वर्षीय अंजना गोडसेरा गंभीर रूप से घायल है. सभी घायलों का सरायकेला सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर विद्युतनागर नगर से जर्मन गोडसेरा अपनी ऑटो से पत्नी लक्ष्मी गोडसेरा (35), बड़ी पुत्री संजना गोडसेरा (16), मंझली पुत्री अंजना गोडसेरा (12), छोटी पुत्री अंजू गोडसेरा (10) एवं पड़ोसी की पुत्री नागी गागराई (13) को लेकर चाईबासा के गिद्दीबसा जा रहे थे. इसी दौरान सरायकेला- टाटा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत पुड़ाडीह के समीप तेज आंधी की चपेट में आ गए, जिससे ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार सभी घायल हो गए. जिसमें अंजू गोडसेरा की मौके पर ही मौत हो गई. उधर आनन- फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी का प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर रूप से घायल अंजना गोडसेरा को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वही मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक अंजू गोडसेरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

    जमशेदपुर:ईद की खुशियां बदली मातम में,दोस्तों संग नदी नहाने गया युवक डूबा

    एक तरफ पूरा शहर ईद की खुशियां मनाने में मशगूल रहा तो दूसरी तरफ जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला निवासी हनीफ जीशान के घर मातम छा गया. दरअसल हनीफ ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने दोस्त शेख फरहाद के साथ साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान हनीफ जीशान गहरे पानी के बहाव में डूब गया. उसके साथ नहा रहे शेख फरहाद ने हनीफ को बचाने का काफी प्रयास किया मगर वह असफल रहा. उधर नदी में मौजूद मछुआरों ने कड़ी मशक्कत से दोनों युवकों को गहरे पानी से निकाला और एमजीएम अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने हनीफ जीशान को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेख फरहाद का इलाज चल रहा है. उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकलांग संदीप लोहार के गले में है जादू,गाते हैं मधुर संगीत
    Next Article स्लैग रोड भालूबासा में स्ट्रीट लाइट चालू करने की मांग को लेकर भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने जुस्को महाप्रबंधक को लिखा पत्र, कहा – लाइट ना होने से हो रही अप्रिय घटना

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.