Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जागरूकता हेतु जागरूकता रथो को जिला मुख्यालय से किया गया रवाना

    6 से जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा इस वर्ष 71 वॉ, 72 वॉ तथा 73 वॉ डॉग शो का आयोजन

    जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां एवं चाईबासा के जिला मुख्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया

    जिला मुख्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

     

     

    जागरूकता हेतु जागरूकता रथो को जिला मुख्यालय से किया गया रवाना

    जमशेदपुर के सभी प्रखंड क्षेत्रों मे समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन 4 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक आयोजित की जा रही है, इसके जागरूकता हेतु जागरूकता रथो को जिला मुख्यालय से रवाना किया गया.
    इन रथो को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग पदाधिकारी ने मिलकर हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, मुख्य रूप से इन शिवरों मे दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा, जिससे की सभी दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं का लाभ पहँचाया जा सके, वहीँ शिविर मे आम जनों के लिए पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी कई योजनाओं के प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे.

    6 से जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा इस वर्ष 71 वॉ, 72 वॉ तथा 73 वॉ डॉग शो का आयोजन

    जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा इस वर्ष 71 वॉ, 72 वॉ तथा 73 वॉ डॉग शो का आयोजन अगले छह से लेकर आठ जनवरी तक लोयला ग्राउंड मे आयोजित होने जा रहा है.देश भर के सभी राज्यों से यहाँ करीब 450 स्वान शो मे हिस्सा लेंगे, वैसे विगत दो वर्षो से इस डॉग शो का आयोजन बंद था, लेकिन इस बार फिर से इसका आयोजन किया जा रहा है, इस बार के शो मे बड़ी संख्या मे विदेशी ब्रीड के स्वान देखने को मिलेंगे,लगातार तीन दिनों तक यहाँ अलग अलग कैटागरी मे प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे, इस दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र लेबराडोर स्पेशलिटी शो एवं बिगल स्पेशलिटी शो होगा, वहीँ देश और विदेशों से आये जज यहाँ जूरी होंगे, इसकी जानकारी क्लब की अध्यक्ष रूचि नरेन्द्रन ने बुधवार को आयोजित एक वार्ता मे दी.

    जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां एवं चाईबासा के जिला मुख्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया

    बुधवार को कोल्हान के तीनो जिले  जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां एवं चाईबासा के जिला मुख्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया, सरना धर्म कोड को लागु किये जाने की मांग की गई.
    आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखान मुर्मू ने कहा की कोल्हान के धरती चायबासा मे आगामी सात जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा और इसके माध्यम से वे आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे, इन्होने कहा की आदिवासियों का वोट अगर भाजपा को चाहिए तो उन्हें सरना धर्म कोड को लागु करना होगा, वहीँ उन्होने आदिवासी जाती मे कुड़मी महतो को शामिल करने के मामले पर कहा की अगर कुड़मी महतो को आदिवासी श्रेणी मे शामिल किया जाता है तो यह आदिवासियों के ऊपर अत्याचार होगा और इसे भी सरकार को पारित नहीं करना चाहिए, इन दोनों ही मांगो को लेकर इनके द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया.

    जिला मुख्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

    जमशेदपुर मे संथाल स्टूडेंट यूनियन के द्वारा सरकारी उच्च विद्यालय मे कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के बहाली मे संथाल भाषा को शामिल किये जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय मे प्रदर्शन किया.
    इन्होने कहा की आगामी दिनों मे सरकारी उच्च विद्यालय एवं प्लस टू विद्यालयों मे कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की बहाली होनी है जिसमे अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, ओड़िया, उर्दू एवं बांग्ला भाषा को शामिल किया गया है लेकिन इसमें संथाल भाषा को शामिल नहीं किया गया जो गलत है, इन्होने मांग उठाई है की इस बहाली मे संथाल भाषा को शामिल कर इसके शिक्षकों की भी बहाली की जाये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article Next Post

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.