जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 26 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने का निर्देश दिया गया है।
कई थानों के प्रभारी बदले
जारी आदेश के अनुसार, राजन कुमार को आजादनगर, संजय सुमन को सोनारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी, राजेंद्र मुंडा को परसुडीह, भूषण कुमार को घाटशिला और वीरेंद्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी और अजय कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर अपराध थाने में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

