Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवाओं को स्वामीजी के सूत्र वाक्य से प्रेरणा लेने की जरूरत: ईशम सिंह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    युवाओं को स्वामीजी के सूत्र वाक्य से प्रेरणा लेने की जरूरत: ईशम सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवाओं को स्वामीजी के सूत्र वाक्य से प्रेरणा लेने की जरूरत: ईशम सिंह

    पटमदा(पूर्वी सिंहभूम): स्वामी विवेकानंद जी के तीन सूत्र वाक्य हैं उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष करो। हमारे देश के युवाओं को विवेकानंद जी के सूत्र वाक्य से प्रेरणा लेने की जरूरत है। यह बातें मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित झारखंड मानवाधिकार संघ की ओर से आयोजित विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पुलिस उपाधीक्षक ईशम सिंह ने कही। उन्होंने राज्य एवं देश में मानवाधिकार आयोग की भूमिका एवं मानवाधिकार के संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि अपराधियों या आतंकवादियों पर पुलिस की प्रताड़ना होने से ही मानवाधिकार आयोग सक्रिय होती है बल्कि आम आदमी या एक गरीब आदिवासी परिवार के लोगों के पास कानूनी जानकारी का अभाव होने की वजह से मानवाधिकार का लाभ नहीं ले पाते है। मुख्य वक्ता वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि विवेकानंद जी का सूत्र वाक्य युवाओं को प्रेरणा देती है। स्वामीजी ने शिकागो में हिन्दू दर्शन के बारे में लोगों को समझाया। उन्होंने विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।
    वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण सिंह ने कहा कि एक गंभीर विषय है कि विवेकानंद जी ने 39 वर्ष की उम्र में यूएसए में प्रखर वक्ता के रूप में हिंदी में भाषण देते हुए उन्होंने धर्म प्रचार किया। अमेरिका और यूरोप के हर देश में सनातन धर्म का प्रचार किया। इन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। भारत में उन्हें सन्यासी के रूप में मानते हैं और उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। जानकारी और युवा का कोई सीमा ही नहीं है। झारखंड मानवाधिकार संघ के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिकागो में एक विदेशी महिला ने विवेकानंद जी से कहा था कि हमें आप के जैसे बच्चे की जरूरत है इसलिए मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं। उस वक्त महिला को स्वामीजी ने जवाब दिया था कि मुझे ही आप अपना पुत्र मान लें मैं आपको माता मानता हूं। आज युवाओं के ऊपर पूरा विश्व टिका हुआ है इसलिए युवाओं को स्वामीजी की प्रेरणा से ही आगे बढ़ने की जरूरत है। दिल्ली से आये विकास कुमार, संघ के मनमन सिंह, संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनु, स्कूल के निदेशक मधुकर कुमार ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस ने ब्रिटेन से हवाई यातायात पर एक फरवरी तक प्रतिबंध बढ़ाया
    Next Article समाजसेवी मीरा तिवारी मोतियाबिंद के मरीजों का हाल जानने पहुंची पूर्णिमा नेत्रालय

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.