*सीएम से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता, पुलिसकर्मियों के समस्याओं के समाधान हेतु किया आग्रह*
स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी आज पुलिस कर्मियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा।
मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निम्नलिखित बिषयों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।
1)बिहार पुलिस के अनुरूप झारखंड पुलिस के कर्मियों को भी 13 माह का वेतन के साथ क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाए।
2)जवानों को मिलने वाले वर्दी भत्ता को 4000 से बढ़ाकर 10000 किया जाए।
3)वेतन के साथ मिलने वाले भत्ते को सातवें वेतन के अनुरूप भत्ता दिया जाए।
4)जमशेदपुर गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बनी बैरक जर्जर हो गई हैं इसलिए उसके मरम्मती और सौंदर्यीकरण करने की व्यवस्था की जाए।

