Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘प्रदर्शन’ नहीं ‘दर्शन’ पर जोर दिया : दूबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    ‘प्रदर्शन’ नहीं ‘दर्शन’ पर जोर दिया : दूबे

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘प्रदर्शन’ नहीं ‘दर्शन’ पर जोर दिया : दूबे

    – ईमानदार लोगों की गाथा को प्रचारित किया जाना चाहिए : संजय मिश्रा
    – शिक्षकों ने किया सेवानिवृत्त बीईईओ का सम्मान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त विनय कुमार दूबे ने कहा कि उन्होंने कभी प्रदर्शन नहीं किया, दर्शन को दी प्राथमिकता। हमेशा नियम पर चलते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन किया। पहले शिक्षक के रूप में, फिर पदाधिकारी के रूप में। वे गुरुवार को तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह का आयोजन जिले के शिक्षकों ने किया था।
    दूबे ने कहा कि बीईईओ बनने के बाद शिक्षक के रूप में एक पदाधिकारी से अपनी अपेक्षा को ध्यान में रखकर काम किया। उन्होंने कहा कि वे शिक्षक थे और रहेंगे।
    वहीं इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा ने कहा कि अब तो 24 कैरेट सोने का सिक्का नहीं मिलता, वैसे में 24 कैरेट सोने जैसे खरे व्यक्तित्व का सम्मान करने चला आया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की गाथा को प्रचारित किया जाना चाहिए, ताकि उससे प्रेरित होकर कुछ लोग भी ईमानदारी के रास्ते पर चलेंगे तो समाज का कल्याण हो जाएगा।

     

    इससे पहले शशि भूषण कुमार, संजय कुमार, दिलीप प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह,तारा सिन्हा ने शिक्षक, ट्रेनर और बीईईओ के रूप में विनय कुमार दूबे के साथ बिताए दिनों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या शिक्षक उपस्थित थे।

    'प्रदर्शन' नहीं 'दर्शन' पर जोर दिया : दूबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहम्मद ताहिर हुसैन ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को लिखा पत्र समस्याओं से कराया अवगत
    Next Article विगत सात दिनों से चल रहा श्रीमद भागवत गीता पाठ गुरुवार को सम्पन्न

    Related Posts

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    June 1, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.