Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरीन ड्राइव स्कूल के प्रांगण में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाया प्रेमचंद जयंती
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा साहित्य

    मरीन ड्राइव स्कूल के प्रांगण में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाया प्रेमचंद जयंती

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मरीन ड्राइव स्कूल के प्रांगण में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाया प्रेमचंद जयंती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :पेड़ों की छांव में, प्रकृति की गोद में, उत्क्रमित विद्यालय बागे बस्ती, मरीन ड्राइव स्कूल के प्रांगण में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प समर्पित कर हर्षो उल्लास के साथ उनकी जयंती मनाई। स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री गोपेश ठाकुर जी को सुधा गोयल जी ने शॉल ओढ़ाकर तथा विद्या जी ने अगरबत्ती गुच्छ देकर सम्मानित किया । स्कूल के 200 बच्चे, 20 टीचर्स और लगभग 15 सहयोग के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर के विख्यात रंगकर्मी अनुज प्रसाद व उनकी टीम ने प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब का नाट्य रूप प्रस्तुत किया। अनुज प्रसाद (बड़े भाई साहब) तथा अमित कुमार ( छोटे भाई) के अभिनय देख दर्शकों की आंखें भर आयीं. नाटक की भरपूर प्रशंसा करतल ध्वनि से हुई।
    संस्था की सचिव विद्या तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग पच्चीस वर्ष से निरंतर प्रत्येक वर्ष प्रेमचंद जयंती मनाती आयी है.
    उपाध्यक्ष सुधा गोयल ने प्रेमचंद का परिचय देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात बच्चों को समझाई।
    डॉ रागिनी भूषण ने कथा सम्राट मुन्शी प्रेमचंद की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला.
    इस अवसर पर स्कूल के बच्चों में प्रेमचंद की तस्वीर का रेखाचित्र बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पुरस्कृत तीन बच्चों को विशिष्ट अतिथि डॉ रागिनी भूषण के हाथों पुरस्कार दिया गया । प्रथम पुरस्कार आर्यन गुप्ता द्वितीय पुरस्कार सूरज पूर्ती तथा तृतीय पुरस्कार सूरज सरदार को मिला.

    सरिता सिंह ने सुंदर मंच संचालन तथा माधुरी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उपस्थित सदस्यों में वरिष्ठ रंग कर्मी हरि मित्तल, नीलांबर चौधरी, ज्योत्सना अस्थाना, रागिनी भूषण, पूर्वी घोष, डॉक्टर अनीता शर्मा, पत्रकार अन्नी अमृता, उपस्थित थीं 7छाया प्रसाद, ममता कर्ण, मंजू कुमारी की सहभागिता रही।

    मरीन ड्राइव स्कूल के प्रांगण में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाया प्रेमचंद जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस भूईंयाडीह के 150 घरों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. अजय कुमार
    Next Article चंदन , शंभू मित्तल एवं मित्तल प्रमोटर के विरुद्ध मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने संज्ञान लिया

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.