Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस भूईंयाडीह के 150 घरों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कांग्रेस भूईंयाडीह के 150 घरों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. अजय कुमार

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस भूईंयाडीह के 150 घरों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. अजय कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्व सांसद एवम् कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों से कुछ लोगों के पेट में मरोड़ उठने लगता है और वे बयानवीर बन जाते है। किसी के द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाने से पहले अपने किए गए कार्यों पर भी नजर डाल लेना उचित होता है। गरीब लोगों का आंसू पोछना और दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा होने के लिए व्यक्ति के अंदर मानवीय संवेदना भी होना चाहिए। केवल सवाल उठाकर एवम् दूसरों का उपहास उड़ाने से समस्या का समाधान नहीं होता। जो लोग आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सवाल पूछ रहें हैं, पहले उन्हे जवाब देना चाहिए की विगत पांच वर्षों में उन्होंने
    भुईयाडीह स्थित कल्याण नगर, इंदिरा नगर सहित उन 150 परिवारों से कितनी बार मिले।उनके द्वारा क्या पहल की गई ? उन्हे यह भी बताना चाहिए की तत्कालीन उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के कार्यकाल के दौरान जब पहली बार इन 150 घरों के सर्वेक्षण का आदेश आया था तो उनके द्वारा क्या कदम उठाए गए थे।

    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बयानबाजी में विश्वास नहीं करती वह लोगोंको राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे है। कानून विशेषज्ञों से इस मामले के संबंध में राय ली जा रही है। वहीं आर्टेनी जनरल से भी बात हुई है उन्होंने कहा है कि जल्द ही सरकार के तरफ से एनजीटी में एक हाल्फनामा दायर किया जाएगा। वहीं गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कानून विशेषज्ञों से विचार विमर्श कर रांची उच्च न्यायालय में इस मामले पर तत्काल रोक लगाने के लिए पिटिशन भी फाइल करने की प्रक्रिया में लगे हैं।

    श्री कुमार ने कहा कि तथ्यों की पूरी जानकारी होने बाद बयान देना उचित होता है। वर्ना बयान सिर्फ अखबारी बयान बन कर रह जाता है। हमने उपायुक्त को ज्ञापन नहीं बल्कि पत्र लिखकर यह पूछा था की एनजीटी के आदेश का आधार क्या है ? ताकि उन तथ्यों पर विशेषज्ञों से राय लेकर आगे की कानूनी लड़ाई को बेहतर
    ढंग से लड़ा जा सके।

    कांग्रेस भूईंयाडीह के 150 घरों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. अजय कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के भविष्य को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा, सभी इसकी बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं: भागवत
    Next Article मरीन ड्राइव स्कूल के प्रांगण में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाया प्रेमचंद जयंती

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.