Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम न्यायालय, बहरागोड़ा का किया गया उदघाटन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम न्यायालय, बहरागोड़ा का किया गया उदघाटन

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम न्यायालय, बहरागोड़ा का किया गया उदघाटन

     

    प्रखंड मुख्यालय बहरागोड़ा में स्थित ग्राम न्यायालय, बहरागोड़ा का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन षरंगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत कुमार प्रसाद, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्रा तथा अन्य न्यायमूर्तिगण की रही। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, बार काउंसिंल के पदाधिकारी तथा सदस्यगण व न्यायपालिका के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत केजीबीवी बहरागोड़ा की छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ किया गया । कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    माननीय न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन षरंगी ने कहा कि ग्राम न्यायालय का उद्घाटन आम जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है । उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से न्याय उपलब्ध कराना है। वैसे व्यक्ति जो घाटशिला या जमशेदपुर जाने में सक्षम नहीं है वे ग्राम न्यायालय से न्याय पा सकते हैं। दीवानी तथा फौजदारी में दो वर्ष तक की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई ग्राम न्यायालय में ही होगी। इसके लिए अब लोगों को अनुमंडल या जिला न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना होगा । यह न्यायालय 15 जुलाई से ही काम शुरू कर देगी ।

    माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत कुमार प्रसाद ने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा यह कदम उठाया गया जिससे कि आपके घर में न्यायिक प्रक्रिया सुलभ कराया जाए । 2008 में एक्ट पारित हुआ तथा 2009 के अक्टूबर में लागू हुआ जिसके पीछे उद्देश्य था कि स्थानीय स्तर के मुकदमों को कैसे स्थानीय स्तर पर ही निष्पादन किया जाए जिससे लोगों का ज्यादा समय कोर्ट कटहरी के चक्कर में व्यर्थ नहीं करना पड़े और परिवार, समाज के उत्थान में वे अपना समय दें। दो साल से कम की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई होगी । उम्मीद है कि यहां के 26 पंचायत के लोग इस ग्राम न्यायालय से पूरी तरह लाभान्वित होंगे ।

     

    इस मौके पर माननीय न्यायमूर्तिगण द्वारा सरकार के विभिन्न लोक कल्यणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन लाभुक तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, वन पट्टा, केसीसी, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज आदि के लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा परिसंपत्ति का वितरण किया गया । साथ ही नशापान मुक्ति को लेकर ग्रामीणों में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। उन्होने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

    कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी सह ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड प्रशासन, स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

    झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम न्यायालय बहरागोड़ा का किया गया उदघाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : गंगा में भीषण कटाव से लोगों में दहशत, रेनकट रोकने वाले इंतजाम भी नाकाफी, आनन फानन में देर रात पहुंचे अधिकारी
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने भुइयांडीह क्षेत्र के कल्याण नगर और इंदिरा नगर के सभी बस्तीवासियों से मुलाकात की

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.