Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:शैक्षणिक उन्नयन समिति अब धीरे-धीरे अपना आकार लेने लगा
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    JAMSHEDPUR:शैक्षणिक उन्नयन समिति अब धीरे-धीरे अपना आकार लेने लगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR:शैक्षणिक उन्नयन समिति अब धीरे-धीरे अपना आकार लेने लगा

    शैक्षणिक उन्नयन समिति अब धीरे-धीरे अपना आकार लेने लगा है. जिस पवित्र उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस यूनिक ट्रस्ट का गठन किया गया था, उसमें रविवार को एक कदम हम आगे बढ़े. रविवार को जमशेदपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें खास तौर पर रांची से नेहा सागर मैडम शामिल हुई. इस दौरान टीम ने संबंधित कोचिंग संस्थान के प्रमुख से मुलाकात की. बच्चों के पठन-पाठन से लेकर उनके रहने, खाने-पीने से लेकर उनका एडमिशन किस स्कूल में करवाया जाएगा, इससे संबंधित सभी बातों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. कोचिंग संस्थान के साथ बैठक के बाद जमशेदपुर की स्थानीय कमेटी
    के साथ भी बैठक हुई.
    इस दौरान टीम ने कई अहम निर्णय लिए, जो निम्नलिखित हैं.

    1. इस साल हम मेडिकल व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों का चयन करेंगे.
    2. राज्य के सभी जिलों से हम भूमिहार समाज के उस बच्चे का चयन करेंगे, जिन्होंने अभी 10 वीं क्लास पास किया है. चाहें वे किसी भी बोर्ड के स्टूडेंट हों.
    3. दो साल तक उन्हें नि:शुल्क तैयारी करवाएंगे.
    4. बच्चों की तैयारी के लिए नारायणा आइआइटी-नीट एकेडमी के साथ हमारा करार हुआ.
    5. बच्चों का चयन बोर्ड में हासिल मार्क्स के बजाय नारायणा आइआइटी-नीट एकेडमी की प्रवेश परीक्षा में आए अंक के आधार पर होगी.
    6. प्रवेश परीक्षा 2 जून को होगी.
    7. यह प्रवेश परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा सब्जेक्टिव टाइप होगी.
    8. दोनों पाली के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी. प्रवेश परीक्षा को पास करने वाले बच्चे का ही चयन नि:शुल्क कोचिंग के लिए किया जायेगा.
    9. प्रवेश परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी. जमशेदपुर, रांची और धनबाद.
    10. प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 5 जून को जारी होगा.

    अब जिलावार कमेटी को क्या करना है
    1. सोमवार से अपने-अपने जिले में भूमिहार समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरवाएं. फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है. अगर आपके घर में दसवीं का कोई बच्चा नहीं है तो दूसरे किसी भूमिहार भाई-बहन जिनका बच्चा इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास किया है, उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें.
    2. हर जिले से कम से कम 50 बच्चे जरूर हों. यह इसलिए ताकि किसी का भी बच्चा छूट न जाए. इसलिए लोकल कमेटी अपने स्तर पर जिलावार फॉर्म डिस्ट्रिब्यूट कर उसे भरवाएं.

     

    3. फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई है. हर हाल में अपने-अपने जिला के आवेदकों के फॉर्म को 27 मई की शाम 5 बजे तक स्टेट कमेटी को सबमिट कर दें, ताकि सभी आवेदकों से संबंधित सूची तैयार की जा सके साथ ही उनकी परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां सही तरीके से हो सके.
    4. अपने पास 15 दिन शेष है. 15 दिन में हर जिला अगर 50-50 बच्चों की सूची भी तैयार करते हैं, जो उनका टेस्ट लेकर काफी अच्छे बच्चों का चयन हो सकेगा. इसलिए इसमें युद्ध गति से लग कर बच्चों का फॉर्म भरवाएं. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने-अपने जिलाध्यक्ष या फिर स्टेट कमेटी से बात कर सकते हैं.

     

    5. हम सामाजिक संगठन होने के कारण इसका प्रचार-प्रसार अखबार या फिर अन्य माध्यम से नहीं कर रहे हैं, इसलिए हर एक भूमिहार तक शैक्षणिक उन्नयन समिति द्वारा किए जा रहे कार्य को मौखिक रूप से ही सभी जिला कमेटी पहुंचाएं ताकि हम समाज के लोगों को अच्छी शिक्षा देकर एक मिसाल बना सकें.

    JAMSHEDPUR:शैक्षणिक उन्नयन समिति अब धीरे-धीरे अपना आकार लेने लगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोटिंग प्रतिशत में इस बार होगा इजाफा, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड : नीरज सिंह
    Next Article संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न, डॉ. रागिनी भूषण अध्यक्ष व श्रीमती अरुणा भूषण मंत्री बनीं

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.