*▪️उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत द्वारा आज नवनिर्मित जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पंचायत भवन परिसर में इंट्री गेट से मुख्य भवन तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का निर्देश दिये साथ ही उन्होंने खाली पड़े स्थानों में बागवानी का सुझाव दिया। जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन में पंचायत एक्टिविटी करने के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस निमित्त उपलब्ध संसाधनों का जांच पड़ताल किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा संशाधन केंद्र के पास पार्किंग स्थल के निर्माण एवं झंडोतोलन के लिए रैंप बनाने का निर्देश दिया गया। वर्षा जल संचयन हेतु बनाये गए वॉटर हार्वेस्टिंग संयत्र पर उप विकास आयुक्त ने प्रसन्नता जाहिर किए। मौके पर जिला पंचायत राज विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

