Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मनाई भारतरत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन
    Breaking News झारखंड

    भाजपा ने मनाई भारतरत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर ने मनाई भारतरत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन।

    ■ ‘जेपी’ आजाद भारत के सबसे बड़े जनांदोलन व संघर्ष के प्रतीक पुरूष: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, गुरुवार। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई गई। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मानगो जयप्रकाश नारायण सेतु के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जयप्रकाश नारायण अमर रहे’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनके संघर्षों को स्मरण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि आजादी के पहले और बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण संपूर्ण जीवन भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। कॉंग्रेस सरकार के अन्याय एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ आजाद भारत के सबसे बड़े जन आंदोलन के प्रतीक पुरुष रहे जेपी नारायण ने सत्ता की कुर्सी से दूर रहकर देशवासियों में जो अलख जगाई, वह हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा व संघर्ष के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से थोपे गए भारतीय इतिहास के सबसे काले अध्याय आपातकाल का खात्मा कर लोकतंत्र की पुनः बहाली की। कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को नया जीवन देने वाले संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण के क्रांतिकारी विचार युवाओं को देशहित में योगदान हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजमो ने किया जयप्रकाश नारायण को याद 
    Next Article पूर्वी सिंहभूम,गोबिन्दपुर मंडल स्थित राहरगोर व यशोदा मंदिर प्रांगण में हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी जी का भब्य स्वागत

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.