भाजमो ने किया जयप्रकाश नारायण को याद
भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपूर महानगर के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर साकची जिला कार्यालय में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पश्चिमी विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में महतवपूर्ण भूमिका रही हैं। उन्होंने सर्वोदय की भूमिका को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम चरण में संपूर्ण क्रांति का आहवान किया था और कहा था कि देश मे ंपरिवर्तन की धारा हमेशा ही सतत चलने वाली है, जो क्रांति है वह रूकती नहीं है, संपूर्ण होने तक चलती है। उनके इस आहवान से पूरे देश के नौजवान और नागरिकों ने उनका अनुसरण किया । भाजमो प्रवक्ता सागर तिवारी बताया कि जय प्रकाश नारायण का जीवन हमेशा ही संघर्षपूर्ण रहा है। आजादी के बाद एक लोकतांत्रिक देश में जब सत्ता का तराजू एक ओर झुक रहा था तब जयप्रकाश जी ने देशभर में लोकतंत्र की रक्षा में जनता की आवाज बनकर आएं और राजनीति में एक नई विचारधारा को जोड़ने का काम किया आम जनमानस में ऊर्जा भरने के लिए उन्होंने जो आंदोलन किया उसी के कारण आज विश्वभर में भारत अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो पाया है । जब सत्ता का मोह चरम पर था तब जयप्रकाश नारायण जी सत्ता का मोह ना रखतें हुए जो कार्य किया उसी के कारण आज एक गरीब परिवार से लोग राजनीति में जुड़कर बड़े पदों तक पहुंचने में सफल हो पा रहें हैं । जयप्रकाश आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वर्तमान मे पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय आज भी सभी कार्यकताओं के बीच आंदोलन का जिक्र करते हैं और मार्गदर्शन करते हुए कहते हैं कि राजनीति में सफल होना है तो युवा पीढ़ी को जयप्रकाश जी दिखाएं रास्ते में चलना चाहिए ताकि हमारे देश विश्वपटल पर सबसे मजबूत बन सकें । माल्यार्पण में मुख्य रूप से भाजमो पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा, जिला प्रवक्ता सागर तिवारी, महिला संयोजक ब्युटी तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, जोगिंदर सिंह जोगी,एम चंद्रशेखर राव, मनोज सिंह उज्जैन, प्रमोद मिश्रा, धर्मेन्द्र, संतोष भगत, अरविंद महतो, शेषनाथ पाठक,मिस्टु सोना, काकुल मुखर्जी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अजितेश उज्जैन, रेणू शर्मा,कुंती देवी, विजय सिंह, दीपक, नवीन, अमरेश, प्रेम,चंदन, गोल्डन पाण्डेय,के साथ ही कई भाजमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

