Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात,निष्पक्ष जांच की उठायी मांग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात,निष्पक्ष जांच की उठायी मांग

    Aman KumarBy Aman KumarJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात,निष्पक्ष जांच की उठायी मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बीते 12 जून को साकची थाना के समक्ष जन सुविधा मंच के बैनर तले किए गए शांतिपूर्ण आक्रोश प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर के विरुद्ध सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज की। इस दौरान उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को मामले की पूरी जानकारी दी और न्याय की मांग की।

    वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि साकची थाना प्रभारी द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों की खुलेआम अवहेलना और पुलिसिया मनमानी के विरोध में उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है। जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामला कानून की आड़ में लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि 12 जून को साकची क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी, अनैतिक गतिविधियों और पुलिस की मिलीभगत एवं उदासीनता के खिलाफ युवा, महिलाएं और नागरिकगण हाथों में पवित्र तिरंगा झंडा और विरोध की तख्तियां लेकर साकची थाना पहुंचे थे। लेकिन वहां थाना प्रभारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए थाना का गेट बंद करवा दिया, प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इंकार कर दिया और ज्ञापन तक लेना जरूरी नहीं समझा। कहा कि इसमें सबसे आश्चर्य वाली बात यह है कि प्रदर्शन के अगले दिन दर्ज केस में थाना प्रभारी ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारी हरवे-हथियार लेकर आए थे। इस पर सवाल खड़े करते हुए गुंजन यादव ने कहा कि क्या तिरंगा झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन करना अब इस देश में हरवे हथियार लेकर प्रदर्शन करना कहलाता है? अगर ऐसा है तो यह पवित्र तिरंगा का अपमान है। साकची थाना प्रभारी ने पवित्र तिरंगे को हथियार की संज्ञा देकर हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी घोर अपमान किया है। गुंजन यादव ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रदर्शन की मीडिया कवरेज, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फुटेज और थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। यदि एक भी प्रदर्शनकारी के हाथ में तिरंगे और विरोध की तख्तियों के अलावा कोई लाठी या हथियार दिखाई दे जाए, तो वे स्वयं दंड भुगतने को तैयार हैं।

    वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात में उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम व वरीय अधिकारी से कराई जाए जिससे सच्चाई सामने आए और दर्जनों युवाओं एवं महिलाओं को न्याय मिल सके। उन्होंने बातया कि वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

    जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात निष्पक्ष जांच की उठायी मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“विकसित भारत संकल्प सभा” का सफल आयोजन – संकल्प से सिद्धि अभियान को मिला नया आयाम
    Next Article बूढा अमरनाथ यात्रा और सेवा सप्ताह पर वृहत योजना

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.