Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय द्वारा आज बाढ़ पीड़ित सेवक सम्मान समारोह का आयोजन बारीडीह विधानसभा कार्यालय में किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय द्वारा आज बाढ़ पीड़ित सेवक सम्मान समारोह का आयोजन बारीडीह विधानसभा कार्यालय में किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय द्वारा आज बाढ़ पीड़ित सेवक सम्मान समारोह का आयोजन बारीडीह विधानसभा कार्यालय में किया गया। विदित हो कि 20 अगस्त से 22 अगस्त 2022 तक जमशेदपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ जाने से सैकड़ों घर-परिवार को काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ के दौरान के पूवी विधानसभा क्षेत्र के छायानगर, कल्याणनगर, मुर्गापाड़ा, गौतमबिहार, लकड़ीटाल, नागाडुंगरी, भोजपुरी कॉलोनी, मीरा पथ, संथाल बस्ती आदि क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर एवं बस्तीवासियों के द्वारा राहत का कार्य किया गया। पीड़ित परिवारों तक कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन पहुँचाने का कार्य किया गया था। जलमग्न हुए घरों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया था।
    इस विपरीत परिस्थितियों में जिन-जिन लोगों एवं संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुँचाने का कार्य किया गया था आज उन सभी लोगों को विधायक श्री सरयू राय द्वारा सम्मान-पत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया गया।
    सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि समाज में जब-जब संकट आया है समाज के लोगों के द्वारा ही एकजुट होकर समाधान किया गया है। समाज के जागरूक होने से बड़े से बड़े समस्याओं का समाधान असानी से किया जा सकता है। उन्होेंने कहा कि रात में जब हम बागुनहातु, नागाडुंगरी, कल्याणनगर, भोजपुर कॉलोनी में पीड़ित परिवार को सहायता पहूँचाने गया तो देखा कि वहां के स्थानीय नागरिकों के द्वारा स्वंय ही कई स्थानों पर भोजन बनाकर पीड़ित परिवार को दिया जा रहा था। श्री राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए हमारे द्वारा जो भी राहत कार्य किया गया उसमें बस्तीवासियों का अहम योगदान रहा। उन्होने बताया कि बाढ़ की स्थिति जैसे ही सामान्य हुई जिला के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। ज्ञात हो कि बाढ़ के समय विधायक श्री राय ने अपने विधानसभा कार्यालय में पीड़ित परिवारों के लिए रसोई खोलकर हजारों भोजन पैकेट जैसे इडली, चुड़ा गुड़, खिचड़ी, पुड़ी सब्जी क्षेत्र में बांटा गया। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद श्री राय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीड़ित परिवारों से मिला एवं उनके समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
    आज सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री राय ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि क्षेत्र के लोगों को जब भी कोई समस्या आती है तो आप निःसंकोच हमें सूचित करे, यथासंभव समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, निजी सचिव सुधीर कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, कुलविन्दर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, राजेश कुमार, राजेश झा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, भुईयाँडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष चार्ली लाजर्स, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, महेश तिवारी, चन्द्रशेखर राव, वन्दना नामता, काकुली मुखर्जी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय कुमार सिंह सहित सैकड़ों सम्मनित कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका के अंकिता को इंसाफ दिलवाने की मांग एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया
    Next Article जिला महासचिव पद पर चुना जाऊंगा तो 3 साल के अंदर अजप्टा का निजी कार्यालय होगा:राधा विनोद

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.