Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉक्टर संजय पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जमशेदपुर इकाई की बैठक 
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा साहित्य

    डॉक्टर संजय पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जमशेदपुर इकाई की बैठक 

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉक्टर संजय पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जमशेदपुर इकाई की बैठक

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जमशेदपुर इकाई की बैठक संस्था के डॉक्टर संजय पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में आदित्यपुर में कवि संतोष कुमार चौबे के आवास पर आयोजित की गई।

    इस अवसर पर डॉक्टर संजय पंकज जी ने रचनाकारों को रचना धर्मिता और राष्ट्र के प्रति उनके उत्तरदायित्व का भान कराते हुए लेखन को जारी रखने का आहवाह्न किया।
    उन्होंने कहा कि लेखक और कवि का सबसे पहला कर्तव्य यह है कि वे मातृभूमि, मातृभाषा और राष्ट्र गौरव को समृद्ध करने का काम करें ।

    इस बैठक में संस्था की संरक्षिका समाजसेवी मंजू ठाकुर ने कहा कि आज अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर इकाई एक वृहद परिवार में परिवर्तित हो चुकी है। हम कलम कारों का यह धर्म होना चाहिए कि हम समाज में सकारात्मक विचारों का साथ दें और नकारात्मक सोच वालों की मानसिकता के खिलाफ खड़े हों।
    साथ ही इस बात पर भी सबों ने सहमति जताई कि एक रचनाकार समाज का चेहरा होता है इसीलिए उसे अपने वक्तव्य में सावधानी और सजगता रखने की जरूरत है । हमें शब्दों और विचारों की मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

    इस बैठक में संस्था के अंतर्गत आने वाली साहित्यिक पत्रिका के बारे में भी विचार विमर्श किया गया और आलेख संग्रह के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर भी बात की गई ।

    बैठक में दिवंगत साहित्यकार और संस्कृति प्रेमी स्वर्गीय मृदुला सिन्हा जी को भी श्रद्धांजलि दी गई । डॉक्टर संजय पंकज ने कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी और इस राष्ट्र के लिए गौरव थी। कई क्षेत्रों में उन्होंने अपनी सुदृढ़ उपस्थिति दर्ज कराई थी ।उनके जाने से जो
    कोना खाली हो गया है उसे भरना असंभव जान पड़ता है।
    बैठक का संचालन कवि दीपक वर्मा दीप ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कवि संतोष कुमार चौबे ने दिया।

    इस बैठक में जयंत श्रीवास्तव ,प्रकाश मेहता ,
    डाॅ अनीता शर्मा ,डाॅ कल्याणी कबीर,सोनी सुगंधा, ममता सिंह, बालकृष्ण मिश्रा, मामचंद अग्रवाल,
    कुमार बसंत, राजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। आज की बैठक में पाँच नये सदस्य
    राजमंगल पाण्डेय ,
    डाॅ अरूण कुमार शर्मा ,
    सरिता सिंह,
    बिनोद बेगाना और
    सुखबीर कौर भी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता  ने संकल्प धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.