Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamshedpur:: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल जी का जीवन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    Jamshedpur:: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल जी का जीवन

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Jamshedpur:: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल जी का जीवन।

     

     

     

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इसके बाद, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची पश्चिम मंडल अंतर्गत जेल चौक स्थित दीनदयाल भवन में दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

     

     

     

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारक थे। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उनकी एकात्मक मानववाद की दृष्टि निर्धनता और अशिक्षा को दूर कर समाज के सभी स्तरों पर समानता स्थापित करने की रही है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

     

     

    के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं लगातार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को दीनदयाल जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करनी है। कहा कि उनके सिद्धांतों और विचारधारा को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

     

     

    *कार्यकर्ताओं ने सहयोग निधि में किया समर्पण:* संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘समर्पण दिवस’ के मौके पर सहयोग राशि समर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे के माध्यम से सहयोग निधि में अपना अंशदान समर्पित किया।

    *विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस:* पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

     

     

     

    इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, हलदर नारायण साह, दशरथ चौबे, हरिकिशोर तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, अप्पा राव, विजय तिवारी, अमिताभ सेनापति,

     

     

     

    अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह, अमित सिंह, शैलेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, दिलीप पासवान, अमर सिंह, दीपक सिंह, ऋषव सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, अभिषेक डे, रामप्रसाद जायसवाल, रमेश विश्वकर्मा, संजीत चौरसिया, महेंद्र प्रसाद, अतुल प्रभात, मुकेश कुमार, सोनू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

    Jamshedpur:: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल जी का जीवन पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसी पी समिति मध्य विद्यालय ने आयोजित किया शोक सभा, अपने तीन सदस्यो को दी श्रद्धांजलि
    Next Article जेएसएलपीएस कार्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.