Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने दुकानों के बढ़े किराये का किया विरोध, पुराने दर पर वसूली की मांग
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने दुकानों के बढ़े किराये का किया विरोध, पुराने दर पर वसूली की मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने दुकानों के बढ़े किराये का किया विरोध, पुराने दर पर वसूली की मांग

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर। शहर के दुकानदारों के संगठन जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की दुकानों के किराये में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए प्रशासन से किराया निर्धारण पर पुनर्विचार करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक दुकानों के किराये का तर्कसंगत, व्यवहारिक और सर्वमान्य निर्धारण नहीं हो जाता, तब तक दुकानदारों से पुराने किराया दर पर ही राशि वसूली जाए।

    एसोसिएशन ने जारी बयान में कहा कि शहर के हजारों दुकानदार वर्षों से अपनी दुकानों का संचालन कर रहे हैं और इसी व्यवसाय के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सभी दुकानदार निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समय-समय पर किराये का भुगतान भी करते रहे हैं। इसके बावजूद अचानक दुकानों के किराये में वृद्धि कर उसे लागू करना छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में इतनी अधिक किराया वृद्धि व्यापारियों के लिए असहनीय साबित हो रही है।
    संगठन का कहना है कि किराया निर्धारण किसी भी एकतरफा निर्णय के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रशासन, संबंधित विभाग और दुकानदारों के प्रतिनिधियों के बीच आपसी सहमति से चर्चा कर व्यवहारिक समाधान निकाला जाना चाहिए। साथ ही किराया तय करते समय सभी नियमों, बाजार की वास्तविक स्थिति और व्यापारियों की आर्थिक क्षमता को भी ध्यान में रखा जाए।

    जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि किराया निर्धारण संबंधी अंतिम निर्णय होने तक पुराने दर पर ही किराया वसूला जाए। एसोसिएशन ने यह भी भरोसा दिलाया कि दुकानदारों के हितों और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संतुलन कायम करने के लिए वह हर स्तर पर सकारात्मक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र न्यायसंगत और व्यावहारिक निर्णय करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तेज़ हुआ पंचायत सचिवों की मांगें का आंदोलन: जानें क्यों सड़कों पर उतरे कर्मचारी
    Next Article 2 लाख का इनामी **विश्वनाथ मंडल का सरेंडर**: जमशेदपुर कोर्ट में ‘बोडरा’ ने किया आत्मसमर्पण, जांच को नई दिशा

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.