Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: डॉक्टर की पिटाई के बाद एमजीएम अस्पताल में काम बाधित आक्रोशित है डॉक्टर
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर: डॉक्टर की पिटाई के बाद एमजीएम अस्पताल में काम बाधित आक्रोशित है डॉक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: डॉक्टर की पिटाई के बाद एमजीएम अस्पताल में काम बाधित आक्रोशित है डॉक्टर

     

    जमशेदपुर: सोमवार की देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक एनआसीयू वार्ड में तैनात डॉक्टर कमलेश की पिटाई शुरू कर दी. किसी को कुछ समझ में आता इससे पूर्व व्यक्ति एकाएक डॉक्टर की पिटाई करने लगा. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया. सब इधर- उधर भागने लगे. किसी तरह मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया. इस हमले में डॉ कमलेश बुरी तरह घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि

     

    सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर निवासी दीपक प्रधान ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री अनु प्रधान को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया था. जिसकी ईलाज के क्रम में मौत हो गयी थी. इसी वजह से परिजन आक्रोशित थे. परिजन डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे.

     

    इसी दौरान यह घटना घटी. इधर घटना के बाद मंगलवार को एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने काम ठप्प कर दिया है. इमरजेंसी सेवा छोड़ सभी तरह के ईलाज से खुद को डॉक्टरों ने अलग कर लिया है. सभी अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं. सभी डॉक्टर सुरक्षा और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना का ऑपरेशन आज भी जारी, लापता जवान का मिला शव
    Next Article बिहार: हरितालिका तीज पर हादसा, मूर्ति विसर्जन करने गई पांच बच्चियां तालाब में डूबीं

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.