विगत 25 वर्षों से शहर में सद्भावना की गंगा प्रवाहित कर रही है सर्वधर्म सह सद्भावना समिति
जमशेदपुर , शहर की अग्रणी संस्था सर्वधर्म सह सद्भावना समिति टेल्को विगत 25 वर्षों से शहर में अपनी समाजिक सरोकार की पूर्ति एवं सामाजिक सद्भावना के लिए एक प्रहरी की तरह कार्य कर रही हैं।।संस्था सांस्कृतिक राष्ट्रवाद , शांति , प्रेम ,आपसी भाईचारा और सद्भावना के लिए कार्य करने वाले लोगों के साथ ही विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों का 18 अप्रैल को टेल्को गुरुद्वारा के पास अपने शिविर में इस वर्ष सम्मानित करेगी।
पूर्व के भांति ही संस्था इस वर्ष भी रामनवमी अखाड़ा जुलूस के दिन 18अप्रैल को प्रातः 11 बजे से वृहत स्तर पर भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजन करेगी और पुनः 2 बजे से जुलूस में शामिल लोगों के लिए चना गुड तथा शर्बत का वितरण करेगी। इस आशय की सूचना देते हुए संस्था के संस्थापक एवं केंद्रीय शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री नंदलाल सिंह ने बताया कि संस्था सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपना साध्य मानकर सेवा भावना के साथ राष्ट्र सेवा के लिए सतत कार्य करती हैं । जिसमें सभी धर्मों के बीच भाईचारा ,
प्रेम और सद्भावना हो ….समाज में नशाखोरी और आपसी वैमनस्य से समाज का माहौल खराब न हो इसके लिए संस्था के सदस्य दिन रात प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करते हैं।
श्री सिंह ने बताया कि संस्था सामाजिक मूल्यों की स्थापना हेतु कृत संकल्पित हैं।जो शहर में संचालित होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से निर्वाह करती। खासकर शहर में जब भी भाईचारे , शांति और सद्भावना की बात आती हैं तो धर्म, जाति ,भाषा अथवा क्षेत्रवाद में फर्क किए बिना यह संस्था लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करने को तैयार रहती हैं।
श्री सिंह ने आग्रह किया कि लोग उनकी शिविर में आएं जिससे संस्था के वैचारिक मूल्यों को बल मिलेगा और हमे सेवा का अवसर।