Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की; आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की; आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की; आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया

    नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुतिन ने मोदी से यह भी कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का पूरा समर्थन करता है।

    मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।’’

    जायसवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।’’

    प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने (पुतिन) इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।’’

    जायसवाल ने कहा कि मोदी तथा पुतिन ने ‘भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    प्रधानमंत्री ने रूस के ‘विक्टरी डे’ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।

    मोदी ने पुतिन को इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया।

    पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की; आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहलगाम हमला: न्यायालय ने पर्यटकों की सुरक्षा की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की
    Next Article पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सेंट्रल ट्रेड यूनियन की संयुक्त बैठक एटक के साकची कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड विश्वजीत देव ने किया।

    Related Posts

    *लाको बोदरा की जयंती पर गूंजी वारंग लिपि को शिक्षा में शामिल करने की मांग*

    August 27, 2026

    *अब एनआईटी कॉलेज नहीं, सहारा गार्डन सिटी में ही डालेंगे वोट*

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *लाको बोदरा की जयंती पर गूंजी वारंग लिपि को शिक्षा में शामिल करने की मांग*

    *अब एनआईटी कॉलेज नहीं, सहारा गार्डन सिटी में ही डालेंगे वोट*

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*

    कोल्हान की धरती, हल और लोकआस्था का पर्व, गोम्हां

    बहुमंजिला इमारत से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, सतबहिनी में सनसनी*

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.