Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क पर उतरे डीसी-एसपी, आचार संहिता व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की अपील आज चतरा में निकलेगा रामनवमी जुलूस, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे दंडाधिकारी व जवान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    सड़क पर उतरे डीसी-एसपी, आचार संहिता व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की अपील आज चतरा में निकलेगा रामनवमी जुलूस, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे दंडाधिकारी व जवान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क पर उतरे डीसी-एसपी, आचार संहिता व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की अपील आज चतरा में निकलेगा रामनवमी जुलूस, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे दंडाधिकारी व जवान

    चतरा शहर में देर शाम निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभावी आदर्श चुनाव आचार संहिता और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने को ले डीसी रमेश घोलप और एसपी विकास पांडेय ने खुद मोर्चा संभाल रखा है।

     

     

     

    जुलूस निकलने से पूर्व डीसी और एसपी ने अधिकारियों संग सड़क पर उतरकर तैयारियों का जायजा लिया है। साथ ही जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। इतना ही नहीं शहर के गली-मोहल्ले में फ्लैग मार्च कर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील अखाड़ा समितियों के साथ-साथ आम लोगों से भी अधिकारियों ने की है।

     

     

     

    उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा की कल शांतिपूर्वक चतरा में मंगला जुलूस निकालकर अखाड़ा के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहरवासियों ने एक बेहतर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्व में किसी भी तरह का खलल न हो इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह तैयारी कर रखी है।

     

     

     

    शहर के संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करने के साथ-साथ जुलूस के निर्धारित रूट में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया हैं। साथ ही जुलूस के अलावे शहर के विभिन्न इलाकों की नियमित ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। डीसी ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को चिन्हित करते हुए वहां दंडाधिकारी और जवानों की भी तैनाती की गई है। उन्होंने शहरवासियों के साथ-साथ अखाड़ा प्रतिनिधियों से शांतिपूर्वक सरकारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

     

     

    डीसी ने साफ शब्दों में चेताते हुए कहा है कि अगर किसी के द्वारा पर्व में खलल डालने का प्रयास कर अशांति फैलाने का दुस्साहस किया जाता है तो, वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए प्रशासन त्वरित तौर पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

     

     

     

    वहीं एसपी विकास पांडेय ने कहा है कि रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह कमर कर चुकी है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के साथ-साथ मेंन रोड में पुलिस विभाग के द्वारा ईको कंपनी के साथ-साथ आईआरबी और बड़े पैमाने पर जिला बल के जवानों की तैनाती की गई है।

     

     

    जो न सिर्फ जुलूस पर विशेष निगरानी रखेंगे, बल्कि असमाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने आम लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। कहा है कि अगर किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना मिलती है तो उसपर विश्वास करने से पूर्व अधिकारियों या पुलिस पदाधिकारी के मोबाइल पर संपर्क कर जांच पड़ताल जरूर कर लें।

    आचार संहिता व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की अपील आज चतरा में निकलेगा रामनवमी जुलूस चप्पे-चप्पे पर रहेंगे दंडाधिकारी व जवान सड़क पर उतरे डीसी-एसपी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविगत 25 वर्षों से शहर में सद्भावना की गंगा प्रवाहित कर रही है सर्वधर्म सह सद्भावना समिति
    Next Article सभी वर्गो को ध्यान में रखकर जारी किया गया है भाजपा का संकल्प पत्र :बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.