Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता और वर्तमान में जीने का पूरा आनंद लेता हूं: अर्शदीप सिंह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता और वर्तमान में जीने का पूरा आनंद लेता हूं: अर्शदीप सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता और वर्तमान में जीने का पूरा आनंद लेता हूं: अर्शदीप सिंह

    धर्मशाला, पांच मई (भाषा) पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का जीवन जीने का तरीका बेहद सरल है, बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना और वर्तमान में जीने का पूरा आनंद लेना।

    अर्शदीप ने लखनऊ के चोटी के तीन बल्लेबाजों को आउट करके पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अब तक आईपीएल के वर्तमान सत्र में 11 मैचों में 16 विकेट ले लिए हैं और प्रसिद्ध कृष्णा (19 विकेट) और जोश हेज़लवुड (18 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

    अर्शदीप ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता और अभी केवल वर्तमान में जीने का पूरा आनंद ले रहा हूं। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’’

    उन्होंने कहा, ‘‘‘यहां शुरू में गेंद को थोड़ा मूवमेंट मिल रहा था और मैंने वास्तव में इसका पूरा आनंद लिया।’’

    अर्शदीप खुश हैं कि वह पावरप्ले के अंदर मिशेल मार्श, एडेन मार्क्रम और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के विकेट लेने में सफल रहे।

    उन्होंने कहा,‘‘मैं बस उसे (मार्श को आउट करने के लिए नेहल वढेरा का कैच) गेंद की ओर दौड़ते हुए देख रहा था। मैं प्रार्थना कर रहा था बस इसे पकड़ लो क्योंकि आप जानते हैं कि मिच एक बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है। इस विकेट का पूरा श्रेय नेहल को जाता है।’’

    अर्शदीप ने कहा, ‘‘लखनऊ के चोटी के तीन बल्लेबाज ही अधिक रन बना रहे थे इसलिए हमने सोचा कि अगर हम उनको जल्दी आउट कर देते हैं तो हमारा पलड़ा भारी रहेगा। हमने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।’

    I don't think too far ahead and enjoy living in the present: Arshdeep Singh
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ, बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से राहत
    Next Article पहलगाम हमला: न्यायालय ने पर्यटकों की सुरक्षा की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.