Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Uncategorized

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Logo रास्त्रासमवाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूजा पंडालों को बिजली देने की प्रक्रिया को सरल करे जुस्को :नंदजी सिंह

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की सेंट्रल जोन बी की बैठक बारहद्वारी सीतारामडेरा में संपन्न हुई जिसमें जोन के 32 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि ने भाग लिया
    बैठक की अध्यक्षता जून के उपाध्यक्ष नंदजी सिंह के द्वारा किया गया संचालन शंभू मुखी के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन आर एन दुबे के द्वारा संपन्न हुआ
    जिसमें मुख्य रुप से समितियों के द्वारा जो समस्याएं दी गई उस में प्रमुख रूप से मुखी समाज दुर्गा पूजा समिति ने निवेदन किया की बिजली के लिए हम लोग पैसे देने के लिए तैयार हैं परंतु इसकी प्रक्रिया जो है अत्यंत जटिल है जिसे जुस्को के द्वारा सरल किया जाए क्योंकि इसमें तीन से चार दिन का समय लग जा रहा है
    संकट मोचन हनुमान मंदिर सब्जी मंडी साक्षी के प्रतिनिधि में निवेदन किया की पत्ता मार्केट में जो गेट दिया गया है उस गेट से मां दुर्गा की प्रतिमा अंदर नहीं ले जाया जा सकता है उस पर विचार कर उसे बढ़ाया जाए
    आरबी प्रसाद पूजा कमेटी सीतारामडेरा ने निवेदन किया की जीएल चर्च लाईन लेबर ऑफिस के पास काफी अंधेरा हो जाता है जहां पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाए जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा पूजा के दिनों में ना लग सके कालिंदी बस्ती दुर्गा पूजा समिति में पेड़ों की छंटाई के लिए आग्रह किया जोड़ा मंदिर एवं नितिन बाग पूजा समिति ने स्लैग की मांग की
    आज की इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह महासचिव रामबाबू सिंह सचिव जितेंद्र कुमार अजय शर्मा सुनील देबू का संतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे उक्त जानकारी नंदजी सिंह
    उपाध्यक्ष जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने दी

    पुलिस को खुली चुनौती देना अपराधी राजकुमार सिंह को पड़ा महंगा

    पिछले दिनों गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए चाकूबाजी के बाद से फरार चल रहे अपराधियों ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डालने के बाद पुलिस को खुली चुनौती देना अपराधी राजकुमार सिंह को महंगा पड़ गया है. शुक्रवार को जमशेदपुर सिटी एसपी के निर्देश पर कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर एक स्थित राजकुमार सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. हालांकि घटना के बाद से राजकुमार सिंह और अमन मिश्रा फरार चल रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बिष्टुपुर स्थित खरकई घाट पर चाकूबाजी की घटना हुई थी. घटना के बाद राजकुमार सिंह एवं अमन मिश्रा ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था. जिसमें दोनों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी. घायल का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. वीडियो वायरल होते ही जमशेदपुर पुलिस हरकत में आई और राजकुमार सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. उधर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का राजकुमार सिंह के परिजनों ने विरोध किया, मगर पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली और अंततः पूरे अवैध निर्माण को जमीनदोज कर दिया.

    बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह शहर पहुंचे

    बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह शहर पहुंचे जहां कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।उधर मीडिया से मुखातिब होते हुए अनूप सिंह ने 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति पर अपना और सरकार के स्थिति को स्पष्ट किया। कहा की स्थानीय नीति 1932 के खतियान के आधार पर लागू होगा इससे किसी को नुकसान नहीं है। नियोजन नीति अलग है और स्थानीय नीति अलग है ।जो झारखंड में जन्मा सभी झारखंडी है ।साथ ही उन्होंने कांग्रेस के तीन विधायक पर किए गए f.i.r. पर भी अपना स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान और सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के जानकारी में सारी बातें हैं ।हमने जब असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी तो यह जानकारी मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हमने दिया था लेकिन जब यह तीनों विधायक वहां गए तो किसी की जानकारी नहीं थी ।वही राज्यपाल द्वारा चुनाव आयोग के लेटर को स्पष्ट नहीं किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजपाल को चाहिए कि स्थिति स्पष्ट करें ।वैसे भाजपा के खरीद-फरोख्त के डर से सारे विधायक सत्ता दल के छत्तीसगढ़ के रायपुर में थे अब हेमंत सोरेन सरकार ने बहुमत हासिल कर ली है अब किसी प्रकार की सरकार को डर नहीं ।लेकिन भाजपा के विधायक पर चुनाव आयोग और राज्यपाल कार्रवाई करने में देरी क्यों कर रहे हैं 3 महीना बीत गया अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
    अनूप सिंह कांग्रेस विधायक

    राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे

    राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे जहाँ उन्होने परीसदन मे जिले के सभी सी.ओ तथा बी.डी.ओ के साथ एक बैठक की.
    मुख्य रूप से राज्य भर मे पिछड़े वर्ग के लोगों के जाती प्रमाण पत्र बनने मे आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध मे उन्होने ये बैठक की, साथ ही इसके निर्माण मे आ रहे अड़चनो को दूर करने का निर्देश दिया. बातचीत के क्रम मे उन्होने कहा की जाती प्रमाण पत्र नहीं होने से तमाम पिछड़े वर्ग के लोग सरकारी नौकरी और कई अन्य कार्यों से दूर हो रहे है , जबकि सरकार के द्वारा उनके लिए आरक्षण दिया गया है, और उनका अधिकार उन्हें नहीं मिल रहा है, ऐसे मे तमाम शिकायतों के बाद उन्होने बैठक किया और सभी अधिकारीयों को जल्द से जकड़ जाती प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिया.
    विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है

    जमशेदपुर मे आगामी 11सितम्बर को बिस्टुपुर स्थित जी. टाउन मैदान मे विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहेंगे.
    कुड़मी सेना टोटेमिक के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, लगातार एक दशक से ज्यादा समय से इसका आयोजन किया जा रहा है, हालांकि विगत दो वर्ष कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस वर्ष फिर से इसका भव्य आयोजन किया जा रहा है, मौके पर जिले के सांसद व तमाम विधायक भी मौजूद रहेंगे, वहीँ महोत्सव मे बूढ़ी गाढ़ी नाच, नटुआ नाच, झूमर नाच और पांता नाच का आयोजन होगा जिसमे बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.
    टाटा स्टील के बोनस समझौते

    टाटा स्टील के बोनस समझौते पर शुक्रवार को यूनियन और प्रबंधन के बीच समझौता हो गया. पुराने फार्मूले के आधार पर ही अगले दो साल तक के लिए बोनस पर यूनियन और प्रबंधन ने हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत लाभांश का 1.5 फीसदी प्रोफिटेबिलिटी बोनस पर समझौता होते ही टाटा स्टील के 117 वर्षों के सफरनामे का यह ऐतिहासिक बोनस समझौता रहा. इसका श्रेय यूनियम की पूरी टीम को जाता है. इस ऐतिहासिक बोनस समझौता के बाद कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है. बता दें कि कंपनी के इतिहास में 20% से ज्यादा बोनस आज तक नहीं हुआ था. वर्तमान यूनियन और प्रबंधन के बीच तालमेल के बाद 20% बोनस के अलावा 20 हजार अतिरिक्त मिलेगा. समझौते के तहत स्टील ग्रेड कर्मियों को अधिकतम 4 लाख 78 हजार 411 रुपए एवं एनएस ग्रेड कर्मियों को 1 लाख 36 हजार 527 रुपए वहीं पूरी ड्यूटी करनेवाले एनएस ग्रेड कर्मियों को 61 हजार 448 रुपये मिलेगा. बताया गया कि बोनस की राशि इसी महीने कर्मियों के खाते में चली जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    November 8, 2026

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    November 7, 2026

    CorgiBet Casino App: Quick Mobile Sessions and How Players Handle Fast Decisions

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.