Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल टाउन, गोलमुरी, जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली आज बनकर तैयार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    केबुल टाउन, गोलमुरी, जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली आज बनकर तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केबुल टाउन, गोलमुरी, जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली आज बनकर तैयार

     

     

    केबुल टाउन, गोलमुरी, जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली आज बनकर तैयार हो गई. इसे आदित्यपुर,जमशेदपुर के कलाकार विवेक मिश्रा ने अकेले अपनी मिहनत से बनाया है. रंगोली का क्षेत्रफल 18,500 वर्गफीट से ज़्यादा है. जिसकी लंबाई 165 फूट है और चौड़ाई 125 फूट है. इसे बनाने में क़रीब 3 टन रंगोली की खपत हुइ है. रंगोली बनाने के लिए स्थान, स्थान का समतलीकरण , उस पर हरे रंग की कार्पेट एवं वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक तथा विभिन्न रंगो की 3 टन रंगोली एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था आदि श्री लक्ष्मी नारायण जीर्णोद्धार समिति के संयोजक एवं पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय द्वारा की गई है. रंगोली बनकर तैयार है. कल 11 बजे दिन मे इसका विधिवत उद्घाटन होगा.

     

     

     

    इसके अतिरिक्त देव विग्रह विहीन इस निर्माणाधीन मंदिर में कल श्री लक्ष्मी नारायण की 9 फ़ीट ऊँची अभिमंत्रित प्रतिमा स्थापित होगी और साथ ही पूजा अर्चना आरम्भ होगी. प्रतिमा आज मंदिर के भीतर उचित स्थान पर खड़ा कर दी गई है.

     

     

    गोलमुरी टीनपलेट चौक से सैकड़ो की संख्या में जुलुस के रूप में भगवा ध्वज, पताखा लहराते हुए गाजे बाजे के साथ लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में प्रतिमा को लाया गया.

     

     

     

    इस दौरान जुलुस में समाजसेवी अशोक भालोटिया, अशोक गोयल, रामश्रय प्रसाद, सुबोध श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.

     

     

    इसके साथ ही मंदिर के गर्भगृह के निर्माण का कार्य भी कल 22 जनवरी से शुरू होगा. गर्भ गृह में शीघ्र ही विधि विधान के अनुरूप श्री लक्ष्मी नारायण के विग्रह की स्थापना अगले राम नवमी तक करने का लक्ष्य है.

    श्री श्री स्वामी लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर केबुल टाउन, गोलमुरी जमशेदपुर में 22 जनवरी 2024 का कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:-

     

     

     

    1. पूर्वाह्न 11 बजे – विश्व की सबसे बड़ी 18,500 वर्गफीट की रंगोली का उद्घाटन. रंगोली का आकार 18,500 वर्ग फ़ीट से अधिक
    2. 12 बजे : श्री लक्ष्मी नारायण की स्थापित मृतिका प्रतिमा का अनावरण, अभियंत्रण एवं पूजन एवं प्रसाद वितरण
    3. 12.30 बजे – श्री लक्ष्मी नारायण गर्भ गृह निर्माण का कार्य आरम्भ
    4. सुबह 10 से 5 बजे तक – जमशेदपुर के प्रमुख कलाकारों द्वारा चित्रांकन
    5. शाम 6 बजे से -.भजन संध्या एवं तत्पश्चात भोग वितरण

    कार्यक्रम में आशुतोष राय, अमित चौधरी, युके शर्मा, हरेराम सिंह, असीम पाठक, अनिकेत सावरकर, सुधीर सिंह शुशील खड़का, मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित शर्मा, वंदना नामता, दुर्गा राव, ममता कुमारी, रंजीता राय, काकोली मुखर्जी, साकेत गौतम, पप्पु यादव, प्रेम प्रकाश, पारसनाथ, निशांत सिंह, मार्शल, भूपेश सिंह, बलकार सिंह, संजय झा, मार्टिन लेजरस, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह, डीके सिंह सहित अन्य सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे.

    केबुल टाउन गोलमुरी जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली आज बनकर तैयार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना टापू में साहू समाज का मिलन समारोह आयोजित
    Next Article जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के स्वागत में एक लाख लोगों को न्योता भेजा जाएगा :आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.