Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद

    जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण परिवार की ओर से शरद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप ओल्ड दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित शरद मिलन समारोह में शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर समारोह में आये लोगों ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट लिट्टी पार्टी, कॉफी का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अध्यक्षता में आयोजित शरद मिलन समारोह में आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सद्भावना एवं एकता को बल मिलता है। मिलन समारोह जैसे आयोजनों के जरिये एक समय पर सभी लोगों से मिलना सदैव उत्साहित करता है। ललित दास ने बताया कि संस्था लोक समर्पण शहर के विभिन्न क्षेत्रों साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी अपने सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनसेवा के विभिन्न कार्य निरंतर कर रही है। विगत कुछ वर्षों में संस्था ने अनेकों कार्यों के जरिये लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने शरद मिलन समारोह में आने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

    समारोह के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, कुणाल षाड़ंगी, आस्तिक महतो, शिवशंकर सिंह, गुँजन यादव, विजय आनंद मुनका, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, अभय सिंह, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अखिलेश चौधरी, डॉ एके लाल, डॉ हरप्रीत, डॉ अभिषेक, डॉ एस सी दास, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, पप्पू सिंह, अविनाश सिंह राजा, बिनोद कुमार सिंह, पोरेश मुखी, पप्पू सिंह, कमलेश साहू, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, दीपक झा, हेमंत सिंह, बिनोद राय, उमेश पांडेय, रॉकी सिंह, सुशील पांडेय, ज्योति अधिकारी, रानी गुप्ता, संजना साहू, कंचन दत्ता समेत संस्था के नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, अभिषेक अग्रवाल, दीपक सिंह, देव केवर्ता, प्रदीप दुबे, रितेश दत्ता, धीरज कुमार, अंकित अग्रवाल, सुभाष मुखी, देबाशीष पोद्दार, अमृत सिंह के साथ लौहनगरी जमशेदपुर के सैकड़ों समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

     

    विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के 4 पंचायतों में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर
    Next Article सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने खाकी वालों के लिए आयोजित की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, फोर्टिस अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने की 371 लोगों की जांच, पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार हुए लाभान्वित, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने कहा- संस्था का प्रयास सराहनीय

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.