Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: सितारामडेरा में 19 वर्षीय युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: सितारामडेरा में 19 वर्षीय युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: सितारामडेरा में 19 वर्षीय युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सितारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी ने बीती शाम आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

    मिली जानकारी के अनुसार, अंजना कुमारी ने मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे अपने घर में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना सितारामडेरा थाना पुलिस को दी गई।

    सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    फिलहाल अंजना कुमारी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं थी।

    घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।

    जमशेदपुर: सितारामडेरा में 19 वर्षीय युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर AIDSO का जोरदार आंदोलन, सरकार पर साधा निशाना
    Next Article राष्ट्रपति के आगमन को लेकर करंडीह जाहेर थान में प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    April 18, 2026

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    April 18, 2026

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत 

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.