राष्ट्रपति के आगमन को लेकर करंडीह जाहेर थान में प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 29 दिसंबर को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य व जिला स्तरीय प्रशासनिक महकमा की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है, इसी क्रम में राज्य के वाणिज्य कर सचिव ए डी जी समेत जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी ने करंडीह स्थित जाहेर थान का निरीक्षण किया
ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के हर कोने कोने में कार्यक्रम 22 दिसंबर से शुरू हो चुका है कार्यक्रम का समापन जमशेदपुर के करंडीह स्थित जाहेर थान में आयोजित किया गया है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू शिरकत करेंगी और समापन समारोह को संबोधित करेंगी साथ ही साथ उनके हाथों कई लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा उनके आगमन को लेकर राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा है, उनके आगमन की तैयारी का जायज़ा लेने सचिव अमिताभ कौशल adg मनोज कौशिक जमशेदपुर पहुंचे इस दौरान दोनों जिलों के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल थे जहां उनके द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण किया गया, पूरे सभा स्थल को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है चप्पे चप्पे की प्रशासनिक पदाधिकारी हर तैयारी का जायज़ा ले रहे है सुरक्षा से लेकर, राष्ट्रपति के सभा स्थल तक जाने व निकलने वाले मार्गो,आम लोगों के बैठने,मीडिया कर्मियों के स्थान, महामहिम के प्रारंभ से लेकर अंत तक के सभी कार्यक्रमों की जानकारी लेकर उसकी तैयारी का जायज़ा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए

